Fast khabre

क्या आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है? आइए जानते हैं

आज के समय में मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या है। मोटापे के कारण कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें सबसे मुख्य है। हृदय रोग उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर कोलेस्टॉल का बढ़ना और लीवर में फैट होना। जैसी घातक बीमारियां मोटापे के कारण ही होती है। आपको बता दें कि मोटापा कई कारण से होता है। जैसे बिना समय खाना खाना, जंक फूड का सेवन करना, व्यायाम ना करना ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाना। हारमोंस की अनियमितता आदि।

आप वजन कम कर सकते हैं।इसके लिए कई प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके आपको अपनाना होगा। जो वजन कम करने में आपकी मदद करेगा। वजन कम करने के लिए खानपान में बदलाव करना होगा। इसके लिए आपको अपने आहार में प्रोटीन वाली चीजें लेनी होगी।

1. संतुलित भोजन

सुबह के नाश्ते में प्रोटीन वाली चीजें ले। जैसे सबूत काले चने या काबली चने, बेसन या मिक्स दाल का चीला दोपहर के खाने एवं रात के खाने में आप की थाली का एक चौथाई हिस्सा आनाज से भरा हो। एक चौथाई हिस्सा प्रोटीन से उसके बाद एक कटोरी दही और सलाद भी लेना चाहिए।

2कार्बोहाइड्रेट से दूर रहें

जिसके लिए मैदे की रोटी, सफेद चावल, ब्रेड, पास्ता नूडल्स, चीनी का इस्तेमाल ना करें।

3प्रोटीन

भोजन मे प्रोटीन अवश्य लेना चाहिए। अपने भोजन में दही पनीर अंडा राजमा दाल चिकन शामिल करें।

अधिक से अधिक फल और सब्जियां खाने मे इस्तेमाल करे। जैसे फलों मे सेब, संतरा, पपीता, खरबूजा, आलू बुखारा, तरबूज आदि एवं सब्जियों में लौकी, बैगन, तराई, भिंडी पालक ले।

वजन घटाने के लिए ब्लैक कॉफी इस्तेमाल करें। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो फैट बर्न  में काफी मदद करता है।

तेजी से खाना खाने से भी वजन बढ़ता है। इसलिए धीरे-धीरे चवा चवा कर खाना खाना चाहिए।

नियमित रूप से रोजाना व्यायाम करने से भी वजन कम होता है। जिसमें कार्डियो सबसे अहम है।

वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण स्ट्रेस भी है। स्ट्रेस के कारण शरीर में हारमोंस बनते हैं। जो वजन बढ़ाने का कारण है, स्ट्रेस से दूर रहें।

शराब पीने से एक्स्ट्रा कैलोरीज बढ़ती है। इसलिए शराब के सेवन से बचें।

लिक्विड कैलोरी यानी कोक, पेप्सी, लिम्का या कोई मीठा ड्रिंक लेने से बचें। इसकी जगह छाछ, नींबू पानी इस्तेमाल करें।

ओवर ईटिंग से भी बचे। जैसे एक बार ढेर सारा खाना खाने से भी मोटापा बढ़ता है।

Scroll to Top