AP SSC Result 2021: आंध्र प्रदेश बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

AP SSC Result 2021: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एपीबीएसई) ने शुक्रवार, 06 अगस्त, 2021 को शाम 5.00 बजे आंध्र प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। एक प्रेस वार्ता के दौरान आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री ए सुरेश ने मनाबाड़ी एपी एसएससी 10वीं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। आंध्र प्रदेश एसएससी मार्क्स मेमो 2021 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  http://bse.ap.gov.in या http://manabadi.co.inपर जाकर देख सकते है। किसी प्रकार की तकनीकी असुविधा होने पर छात्र इन वेबसाइटों पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

AP SSC Result 2021

AP SSC Result 2021सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बोर्ड ने इस साल परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इसके बाद, बोर्ड ने पूरे वर्ष आंतरिक मूल्यांकन में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर सभी छात्रों को प्रमोट करने का निर्णय लिया था। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश में एसएससी कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए कुल 6,29,981 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 3,22,945 लड़के और 3,04,036 लड़कियां हैं।

इसे भी पढ़ें: Dial 100 Movie: ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है मनोज बाजपेयी की फिल्म डायल 100, जानिये फिल्म की पूरी कहानी

असंतुष्ट छात्र दे सकते हैं परीक्षा

जो छात्र वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, तैयार किए गए एपी एसएससी परिणाम 2021 से असंतुष्ट होंगे, वे उन परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं जो बाद के चरण में आयोजित की जा सकती हैं। परिणाम घोषित होने के बाद इन परीक्षाओं के विवरण की घोषणा की जाएगी।छात्र नीचे दिए गए आसान तरीकों की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

AP SSC Result 2021 ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।

SMS के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट

  • छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • ऐसा करने के लिए, उन्हें अपना रोल नंबर के बाद ‘SSC’ टाइप करना होगा
  • उसके बाद फिर इसे 55352 पर भेजना होगा।
  • वैकल्पिक रूप से, एसएमएस 56300 पर भी भेजा जा सकता है।