Arijit Singh Birthday: अरिजीत सिंह आज हुए 34 साल के, आइए जानते हैं इनके प्रोफेशनल लाइफ और उनके स्ट्रगल के बारे में

Arijit Singh Birthday: सिनेमा जगत में यूं तो कई सिंगर्स हैं जिनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं मगर फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कम गायक हैं।जिनकी आवाज़ सीधे दिलों तक जाती है। अपनी मखमली आवाज़ और अपने बेहतरीन गानों से लोगों को दीवाना बना देने वाले गायक अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है। 25 अप्रैल 1987 को जियागंज के मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल में जन्में अरिजीत आज मशहूर तो हैं मगर वो लाइमलाइट और सुर्ख़ियों से दूर रहते हैं।

Arijit Singh Birthday

Arijit Singh Birthday आशिकी 2′ के गाने ‘तुम ही हो’ से मिली लोकप्रियता

2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने ‘तुम ही हो’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई लोकप्रिय गाने दिए। 2013 के बाद अरिजीत सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह संगीत की दुनिया में एक बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं। अरिजीत के 5 गाने आज भी काफी फेमस है। यह गाना सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 का है। इसे अरिजीत सिंह ने गाया है। वही इसे मिथुन ने लिखा था। यह गाना 20 मई 2013 का रिलीज हुआ था। यह गाना आज भी अरिजीत के प्रशंसकों का पसंदीदा है।

Arijit Singh Birthday

अरिजीत सिंह की प्रोफेशनल लाइफ और उनके स्ट्रगल के बारे में तो सब जानते हैं मगर उनकी पर्सनल लाइफ (Arijit Singh Love Life) से लोग दूर हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके निजी जीवन से रूबरू होते हैं। अपने गानों से लोगों का ज़ख्म भरने वाले अरिजीत ने लव लाइफ में भी संघर्ष किया। अरिजीत सिंह ने दो शादियां की हैं। रूपरेखा बनर्जी से इन्होंने पहली शादी की मगर यह रिश्ता साल भर भी नहीं टिक पाया। दोनों की मुलाकात रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हुई थी। उसके बाद अरिजीत ने दूसरी शादी अपनी बचपन की दोस्त कोयल राॅय से 20 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में शादी की।

अरिजीत सिंह ने एक बच्चे की मां से रचाई दूसरी शादी

सिंगर अरिजीत ने अपनी दूसरी शादी को कई दिनों तक लोगों से छिपा कर रखा था। बता दें कि कोयल पहले से शादीशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी है। अरिजीत के पॉपुलर गानों में सिटी लाइट्स का मुस्कुराने की वजह तुम हो, कबीरा, आशिकी-2 से क्योंकि तुम ही हो, चाहूँ मैं या ना और कभी जो बदल बरसे जैसे गाने शामिल हैं।

Arijit Singh Birthday

अरिजीत सिंह ने कोयल से अपने रिश्तों के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि ”हम दोनों को फिल्मों का बहुत शौक रहा है। हम दोनों बचपन से चाहते कि हम मिलकर एक फिल्म बनाएं, किताबें लिखे। सबसे पहले शादी के लिए मैंने ही उन्हें प्रपोज किया था।”

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में मुकेश अंबानी ने खरीदा ब्रिटेन का प्रतिष्ठित कंट्री क्लब स्टोक पार्क, 592 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

अरिजीत सिंह ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान एक फिल्म, ‘सा’ डायरेक्ट की थी, इस फिल्म की पूरी कहानी को अरिजीत और कोयल ने मिलकर लिखा था। अरिजीत ने बताया था कि कोयल उनकी हर नए प्रोजेक्ट में उनकी मदद करती हैं। उन्हें किताबों से बहुत लगाव है और कई किस्म की फिल्मों में भी अपनी रूचि रखती हैं।