Bank Holidays October 2021 | अक्टूबर में छुट्टियां ही छुट्टियां पूरे 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली
Bank Holidays October 2021:
अक्टूबर 2021 में बैंक 21 दिन बंद रहने वाले हैं अक्टूबर में त्योहार सीजन की वजह से खूब छुट्टियां हैं। हालांकि इनमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलादुननवी जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि अक्टूबर माह  में देश के हर जगह 21 दिन बंद रहेंगे, ऐसा नहीं है की माह में पड़ रही कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे Bank Holiday list 2021 अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

Bank Holidays October 2021

Bank Holidays October 2021आरबीआई (RBI) द्वारा बैंक की छुट्टियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत हॉलिडे, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत हॉलिडे और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे, और बैंक ऑफ अकाउंट्स। अक्टूबर के महीने में कुल 21 बैंक अवकाश होते हैं और पहली छुट्टी गांधी जयंती से शुरू होती है, जो 2 अक्टूबर 2021 को पड़ती है। अन्य बड़ी छुट्टियां 15 अक्टूबर को दुर्गा पूजा और दशहरा हैं, जो सभी बैंकों पर लागू होती हैं। इंफाल और शिमला को छोड़कर।

इसे भी पढ़ें: CG MO Recruitment 2021 | मेडिकल ऑफिसर के 443 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

ये है अक्टूबर मे पढ़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holiday list)

  • 1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम प्रभावित रहेगा
  • 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)
  • 3 अक्टूबर- रविवार 
  • 6 अक्टूबर- महालय अमावस्ये (अगरतला, बेंगलुरु, कोलकाता)
  • 7 अक्टूबर- मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही- इंफाल में बैंक बंद
  • 9 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार
  • 10 अक्टूबर- रविवार
  • 12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) / (अगरतला, कोलकाता)
  • 13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) / (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची)
  • 14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयु पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
  • 15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/दशहरा/दशहरा (विजया दशमी)/(इंफाल और शिमला को छोड़कर सभी बैंक)
  • 16 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दसैन) / (गंगटोक)
  • 17 अक्टूबर- रविवार
  • 18 अक्टूबर- कटि बिहू (गोहाटी)
  • 19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/बारावफात/(अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ , मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
  • 20 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाद (अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला)
  • 22 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर)
  • 23 अक्टूबर: चौथा शनिवार
  • 24 अक्टूबर: रविवार
  • 26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस (जम्मू, श्रीनगर)
  • 31 अक्टूबर: रविवार

 इसे भी पढ़ें: गांव में बिजनेस शुरू करने के 30 बेस्ट आईडिया | Village Business Ideas in Hindi