IND vs AUS: मैच के दौरान लड़के ने किया अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। दरअसलऑस्ट्रेलियाई पारी के बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी। तो दर्शक दीर्घा में बैठे भारतीय लड़के ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड ने भारतीय लड़के के द्वारा दिए गए प्रपोजल को स्वीकार किया। जिसके बाद फील्डिंग कर रहे मैक्सवेल ने भी दोनों कपल्स के लिए ताली बजाई।

प्रेमी युवक की ओर से मिले ऐसे प्रपोजल पर युवती हैरान और खुश हो गई और उसके यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, साथ ही शादी के लिए हां कह दिया। गर्लफ्रेंड की ओर से सहमति मिलने के बाद दोनों ने एक दूसरे को चूमा और गले लगा लिया। टीवी पर इसका प्रसारण भी हुआ है। जिसके चलते खिलाड़ियों की नजर भी इस जोड़े पर पड़ गई। इसके बाद वहां बैठे लोग ने ताली बजाकर दोनों का स्वागत किया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया। जिससे खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि खुद मैक्सवेल की सगाई भारतीय मूल की लड़की से हुई है। ऐसे में भारतीय लड़के के द्वारा ऑस्ट्रेलियाई लड़की को हमसफर चुनने पर मैक्सरेल से रहा नहीं गया। और कुछ देर के लिए स्क्रीन पर ताली बजाते हुए दिखाई दिए थे।

यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेट फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैच के दौरान प्रपोज किया हो। इससे पहले भी कई बार फैंस ऐसा कर चुके हैं। बता दे कि दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 51 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त ले ली है।