Bigg Boss OTT 2 Winner Name : अभिषेक मल्हान या एल्विश यादव? बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी ने बताया विनर का नाम

Bigg Boss OTT 2 Finale Voting Trend Name : सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 2) अपने आखिरी पड़ाव में है। इसका फिनाले 14 अगस्त को होना है। शो इसके पांचों फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। इसमें मनीषा रानी, पूजा भट्ट, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान के नाम शामिल हैं। ऐसे में विनर की लिस्ट में केवल दो नाम ट्रेंड में अभी से बने हुए हैं। इसमें एक एल्विश और दूसरा नाम फुकरा इंसान का काफी चर्चा हैं। दोनों का नाम ट्रेंड कर रहा है। इनके बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल रही है।

एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के फैंस अपने चहेते को जिताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और भर-भरकर वोटिंग कर रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा वोटिंग की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें एल्विश ने बिग बॉस के लिए घर का सिस्टम हैंग कर दिया है। बीते दिन सामने आई वोटिंग लिस्ट में अभिषेक आगे चल रहे थे। लेकिन अब एल्विश ने बाजी मार ली है। उन्होंने फुकरा इंसान को पछाड़ दिया है। उन्हें 7.9 मिलियन वोट्स मिल चुके हैं और वो जल्द ही 8 मिलियन पार कर जाएंगे। अभिषेक का नाम ट्रेंडिंग लिस्ट से दूसरे स्थान पर चला गया है। उन्हें 6.9 मिलियन वोट्स मिल चुके हैं, जो कि जल्द ही 7 मिलियन में बदल जाएंगे।

मनीषा रानी ने पूजा भट्ट और बेबिक को दी टक्कर

इसके साथ ही जहां पहले और दूसरे नंबर पर एल्विश और अभिषेक ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं, मनीषा रानी ट्रेंडिंग की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे तक को टक्कर दे दी है। मनीषा को 2.1 मिलियन वोट्स मिले हैं। पूजा भट्ट इस रेस में चौथे स्थान पर हैं और बेबिका पांचवे नंबर पर हैं। उनका जीतने का चांस बिल्कुल नहीं है।

कौन बनेगा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का विनर?

अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच घमासान को देखते हुए ये कह पाना बड़ा ही मुश्किल हो रहा है कि दोनों में कौन शो का विनर होगा? ये पेंच तब तक फंसा ही रहने वाला है जब तक की रिजल्ट घोषित नहीं हो जाता। अगर एल्विश यादव इस शो में जीतते हैं तो वो इतिहास रच देंगे। इसकी वजह है कि उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड से एंट्री ली थी। शो में अब तक कोई भी वाइल्ड कार्ड एंट्री वाला विनर नहीं बना है। खैर, अब तो ये रिजल्ट ऐलान करने के बाद ही साफ हो पाएगा।