छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सली हमला 10 जवान घायल

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर से नक्सलियो ने अपना दहशत फैलाना शुरू कर दिया है। वहां नक्सलियों ने एक बार फिर सेना के जवानों को अपना निशाना बनाया। नक्सलियों ने जिले में सर्चिंग करने निकले जवानों को निशाना बनाया। उनपर IED ब्लास्ट कर दिया। बता दें कि कोबरा 206 बटालियन के जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है।

जिसमें बटालियन के 10 जवान घायल हो गए हैं, और असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए। जानकारी अनुसार पता चला है कि सभी जवान रात 10 बजे के करीब ऑपरेशन से लौट रहे थे। तभी नक्सलियों ने ताड़मेटला इलाके के  बुर्कापाल से 6 किलोमीटर दूर स्थान पर नक्सलियों ने घात लगाकर इस घटना को अंजाम दिया। सभी घायल जवानों को रायपुर ले जाया गया, और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस जवान में सीआरपीएफ के मुताबिक धमाके में टीम के सेकेंड इन कमांड ऑफिसर और असिस्टेंट और कमांडेंट समेत 5 जवान घायल हुए।

वस्टर आईजी ने की पुष्टि

आईज जी सुंदरराज पी ने पुष्टि करते हुए कहा कि ब्लास्ट बुर्कापाल कैंप से 6 किलोमीटर दूरी पर यह नक्सली हमला हुआ है। सूत्रों द्वारा नक्सलियों के वहां मौजूद होने की खबर आई थी। जिसके कारण यह सर्च ऑपरेशन किया गया था। जवान रात में ताड़मेटला गांव के जंगल में थे। जब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। ब्लास्ट के बाद जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

आईजी ने बताया कि ज्यादा जानकारी जंगल से जवानों के लौटने के बाद ही मिल जाएगी। जवान ब्लास्ट में घायल हुए हैं या स्पाइक होल से इसकी जानकारी ली जा रही है। 6 अप्रैल 2010 में बड़ा नक्सली हमला किया गया था जिसमें सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हुए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top