होली पर मेट्रो से कहीं जाने की कर रहे हैं प्लानिंग तो एक बार जरूर पढ़ें ये एडवाइजरी, जाने दिल्ली पुलिस की तैयारी

Delhi Metro Holi 2023 Timing को लेकर दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को होली के दिन संचालन को लेकर समय सारणी जारी की है। होली के दिन (08 मार्च) दिल्ली मेट्रो सेवा सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से सामान्य हो जाएंगी। इसके अलावा मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी बुधवार को 2.30 बजे के बाद फिर से शुरू हो जाएंगी।

Delhi Metro Holi 2023 Timing

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी होली पर जारी की एडवाइजरी – Delhi Metro Holi 2023 Timing

  •  शराब पीकर वाहन बिल्कुल भी ना चलाएं।
  •  निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
  •  यातायात सिग्नल का पालन अवश्य करें।
  • अन्य वाहनों के साथ दौड़ या प्रतियोगिता में शामिल न हों।
  • खासकर दुपहिया वाहन चालक/सवार हेलमेट पहनें और ट्रिपल राइडिंग से बचें।
  • लापरवाह, खतरनाक या टेढ़ी-मेढ़ी ड्राइविंग में शामिल न हों।
  • अवयस्कों/अनधिकृत व्यक्तियों को अपना वाहन चलाने की अनुमति न दें।
  •  दुपहिया वाहनों पर स्टंट करने में लिप्त न हों।
  • होली घर के अंदर मनाएं, सार्वजनिक स्थानों/सड़कों पर ना मनाएं ।

इसे भी पढ़ें: जानिए भारत के पहले IAS Officer कौन थे और उन्होंने कहा कि अपनी ट्रेनिंग, जानकर चौंक जाएंग

होली 2023 पर दिल्ली पुलिस की तैयारी

Delhi Metro Holi 2023 Timing

दिल्ली पुलिस ने बताया कि होली त्योहार पर पुलिस के विशेष जांच दल तैनात किए जा रहे हैं। पूरे शहर में 2033 ट्रैफिक अधिकारी 287 प्रमुख चौराहों और 233 ड्रंकन पॉइंट्स के साथ-साथ सभी संवेदनशील जगहों पर तैनात रहेंगे। पुलिस जांच दल पूरी दिल्ली में विभिन्न सड़कों और प्रमुख स्थानों, चौराहों पर नशे में ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग आदि की जांच करने के लिए तैनात किये जाएंगे। पुलिस ने कहा है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने, लाल बत्ती जंप, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने, खतरनाक ड्राइविंग और तेज गति के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया जाएगा और न्यूनतम 3 महीने की अवधि के लिए निलंबन की कार्यवाई की जाएगी।