अगर आप भी बच्चों के सफेद जूतें साफ करके परेशान हो गई हैं तो घर में रखी ये एक चीज चुटकियों में चमका देगी गंदे सफेद जूते

White Shoes Cleaning Hacks: सफेद जूते किसी भी आउटफिट के साथ आपको अच्छा लुक दे सकते हैं। लेकिन इनके साथ सबसे बड़ी दिक्कत है कि यह गंदे बहुत जल्दी हो जाते हैं। गंदे सफेद जूते आपका पूरा लुक खराब कर सकते हैं और आपकी इमेज पर भी दाग लगा सकते हैं। सफेद जूतों को साफ रखना एक मुश्किल काम है। खासकर, बच्चों के सफेद जूते बहुत आसानी से गंदे हो जाते हैं। अक्सर लोग जूतों को साफ करने के लिए महंगे क्लीनर का उपयोग करते हैं लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप अपने घर में मौजूद एक चीज से बड़ी आसानी से सफेद जूतों को साफ कर सकती हैं, तो क्या आप हमारी बात पर यकीन करेंगी? जी हां, यहां हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बता रहे हैं। जिसकी मदद से आप बिना मेहनत और पैसे खर्च किए अपने और अपने बच्चों के सफेद जूतों को चमका सकती हैं।

गंदे सफेद जूतों को नेल पेंट रिमूवर से करें साफ (How do you clean really dirty white sneakers)

Gande safed jute kaise saaf Karen

गंदे सफेद जूतों को साफ करने के लिए आप नेल पेंट रिमूवर की मदद ले सकती हैं। नेल पेंट सिर्फ नेल पॉलिश को हटाने के काम नहीं करता है बल्कि इसकी मदद से आप गंदे जूते भी साफ कर सकती हैं। सफेद जूतों को साफ करने के कई हैक हैं, जिनमें यह एक आसान तरीका है। नेल पेंट रिमूवर को एक रूई की मदद से पूरे जूते पर लगा लें। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे अच्छे से साबुन और पानी से धो लें। आपके जूतों पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी साफ हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: हो जाएं सावधान सर्दियों में रोजाना नहाने की आदत का आपके शरीर पर पड़ता है भारी नुकसान, ये जानने के बाद आप भी नहाना भूल जायेंगे

सफेद जूतों को साफ करने के लिए  टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें ( Can toothpaste clean white sneakers)

गंदे सफेद जूतों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट भी आपके काम आ सकता है। इसके लिए आप किसी ब्रश की मदद से जूतों पर टूथपेस्ट लगाएं और उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद जब यह पेस्ट सूख जाएं तो इस पर हल्का सा पानी डालकर इसे अच्छे से घिसे और फिर धो लें। आपके जूते एकदम चमकने लगेंगे। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इसके लिए आपको जेली वाले या फिर आयुर्वेदिक टूथपेस्ट नहीं, बल्कि बेसिक टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना है।

इसे भी पढ़ें: Vivah Subh Muhurat 2024 : 2024 में शादी के मुहूर्त का खुला खजाना, जानिए विवाह के लिए सबसे शुभ मुहूर्त और तिथियां

सफेद जूतों को साफ करने के यह हैक आपको कैसे लगे, हमें कॉमेंट्स में जरूर बताएं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट फास्टखबरे के साथ जुड़े रहे ।