Gautam Adani : जानिए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति कैसे अमीर बने और उनके परिवार के लोग क्या करते हैं

Gautam Adani : गौतम अडानी ने हाल ही में दुनिया का तीसरा अमीर कारोबारी बनने का खिताब हासिल कर लिया। अमीरों की लिस्ट में वे लुई वुइटन के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट से आगे निकल गये। विश्व के अमीरों की लिस्ट में तीसरे पायदान तक पहुंचने वाले अडानी पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अडानी के आगे केवल दो लोग हैं। इनमें टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं। आइए जानते हैं गौतम अडानी के बारे में और क्या आप जानते हैं कि उनके परिवार के लोग क्या करते हैं? जानते हैं डिटेल में,

Gautam Adani की जीवनी

Gautam Adani

गौतम अडानी ने अहमदाबाद में एक सामान्य परिवार में जन्म लिया। उनकी डेट ऑफ बर्थ 24 जून 1962 है। शुरुआती शिक्षा अहमदाबाद के सेठ चिमनलाल नगीनदास विद्यालय से लेने के बाद वे गुजरात विश्वविद्यालय में कॉमर्स में एडमिशन लेने में कामयाब रहे। मगर दूसरे साल में उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

पढ़ाई छोड़ कर गौतम मुंबई आ गए थे। उस समय उनकी आयु महज 17 साल की थी। उन्होंने यहां महिंद्रा ब्रदर्स के पास दो साल काम किया। फिर 20 साल की उम्र तक पहुंचते पहुंचते वे डायमंड ब्रोकरेज का बिजनेस शुरू करने में कामयाब रहे। इस बिजनेस में पहले ही साल में उनका बिजनेस लाखों रु का पहुंच गया था।

जनवरी से अब तक अडानी की दौलत में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं बिल गेट्स की दौलत घट कर 117 अरब डॉलर रह गई। इन दोनों कारणों से इस लिसट में तीसरे नंबर पर आने में कामयाब रहे। गौतम अडानी रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी से भी आगे निकल गए हैं। अप्रैल 2022 में पहली बार अडानी की दौलत 100 अरब डॉलर से अधिक हुई थी।

एक समय रहते थे चॉल में ऐसा नहीं है कि गौतम अडानी हमेशा से अमीर रहे। वे एक समय माता-पिता और भाई बहनों के साथ एक छोटी से चॉल तक में रहते थे। पर आज समय हमेशा के लिए बदल चुका है। 60 साल के अडानी के पास 137.4 अरब डॉलर की दौलत है। मस्क 251 अरब डॉलर और बेजोस 153 अरब डॉलर के साथ क्रमश: लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़ें: सुधा मूर्ति जीवनी ( About Sudha Murthy in Hindi ) | सुधा मूर्ति द्वारा किए गए कार्य और उनकी पुस्तकें

Gautam Adani की पत्नी क्या करती हैं

Gautam Adani

अडानी की पत्नी प्रीति अडानी हैं, जो कि एक डेंटिस्ट हैं। साथ ही वे अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। वह समाजिक कार्यों पर ध्यान देती हैं। गौतम अडानी के दो बेटे हैं। इनमें बड़े बेटे करण और छोटे बेटे जीत शामिल हैं। करण अमेरिका सी पर्डूय् यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुके हैं और अब अडानी पोर्ट्स के सीईओ हैं। उन पर कई कंपनियों में भी अलग अलग जिम्मेदारी है। 9 साल पहले करण ने सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि श्रॉफ से शादी की थी।

गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी क्या करते हैं

Gautam Adani

गौतम अडानी के छोटे वेटे जीत भी विदेश से पढ़ाई करके आए हैं। वे यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से ग्रेजुएन करने के बाद 3 साल पहले भारत वापस आए हैं। स्ट्रेटेजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट्स और रिस्क एंड गवर्नेंस पॉलिसी पर नजर रखते हुए वे सीएफओ के ऑफिस में अपना करियर शुरू करने में कामयाब रहे।

इसे भी पढ़ें: School Holiday in September 2022 | सितंबर में बच्चों की होगी बल्ले-बल्ले, अगले महीने स्कूल की होगी छुट्टियां ही छुट्टियां

जानिए Gautam Adani के माता पिता क्या करते थे

गौतम अडानी के पिता शांतिलाल और मां शांता बेन थीं। शांतिलाल कपड़े के एक छोटे से व्यापारी रहे। शांतिलाल उत्तरी गुजरात के थरद शहर के रहने वाले थे। गौतम के सबसे बड़े भाई हैं मनसुखभाई अडानी। विनोद, राजेश, महासुख और वसंत एस उनके अन्य भाई हैं। इनमें मनसुखभाई ने वर्ष 1981 में अहमदाबाद में एक प्लास्टिक यूनिट खरीद कर गौतम को बुला लिया था। इस तरह पॉलीविनाइल क्लोराइड आयात की मदद से गौतम अडानी ने इंटरनेशनल बिजनेस में शुरुआत की थी।

Gautam Adani ने पहली कंपनी की शुरुआत कब की

24 साल पहले 1998 अडानी ने अडानी एक्सपोर्ट्स की शुरुआत की। गौतम अडानी एक समय स्कूटर से चलते थे। मगर फिर वे मारुति 800 पर आ गये। अब उनके पास लग्जरी गाड़ियां, कई हेलिकॉप्टर और प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन हैं।