Jaipur में सफाई कर्मचारियों के 11 हजार 772 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 11 हजार 772 पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती प्रदेश में 2011 की जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों के पदों पर की जा रही है। जिसको लेकर शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को स्वायत्त शासन विभाग की ओर से नए पदों पर प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।

इसके साथ ही निकायवार स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार नए स्वीकृत होने वाले पदों की संख्या भी जारी की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 635 कर्मचारी अलवर नगर निगम को मिलेंगे, जबकि जयपुर के हेरिटेज नगर निगम को 599 मिलेंगे। दूसरी तरफ ग्रेटर नगर निगम से 340 और उदयपुर नगर निगम से 338 स्वीकृत पदों को खत्म किया जाना तय है। तो वही, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष दीपक दादोरिया सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नगर निगम व अन्य जगहों पर मीटिंग कर निस्तारण करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Atal Bihari Vajpayee scholarship | उच्च शिक्षा के लिए 12वीं पास इस स्कॉलरशिप के लिए करे अप्लाई, हर महीने मिलाएंगे 25,000 रुपए

1000 की जनसंख्या पर 4 कर्मचारी तैनात

जिसके तहत सभी नगरीय निकायों में 1000 की जनसंख्या पर 4 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासनिक विभाग की ओर से स्टाफिंग पैटर्न से ज्यादा स्वीकृत 2981 पदों का समायोजन भी किया जाएगा। तो वहीं, पूर्व में सफाई कर्मचारी पद पर भर्ती हुए कार्मिकों को उनके मूल पद पर लगाने को लेकर भी अब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है