जल जीवन हरियाली योजना 2021: इस योजना में किसानों को सरकार द्वारा 75,500 की सबसिडी आर्थिक सहायता दी जाएगी, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

Jal Jeevan Hariyali Yojana 2021: इस योजना की शुरूआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्य में पेड़ों का रोपण, पोखरो और कुओं का निर्माण करने के लिए की गई है। इस जल जीवन हरियाली योजना 2021 के अंतर्गत बिहार में पौधों का रोपण और पानी की परंपरागत स्रोतों, तालाब, पोखरो और कुुओं का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के तहत पूरे तालाब कुओं की मरम्मत राज्य सरकार द्वारा कराई जाएगी। सरकार इस योजना के लिए बिहार के किसानों को तलाब पोखरा बनाने और खेतों की सिंचाई के लिए सरकार 75500 रुपए की सब्सिडी आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।

जल जीवन हरियाली योजना 2021

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई जल जीवन हरियाली योजना पर साल 2022 तक 24 हजार 524 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए 75500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। बिहार सरकार द्वारा लांच किए गए इस योजना का उद्देश्य वातावरण में सुधार करना और साथ ही वर्षा के पानी के लिए जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2021: बिना कुछ गिरवी रखे सरकार दे रही है 10 लाख तक का बिजनेस लोन

Jal Jeevan Hariyali Yojana 2021 Highlight

  • योजना का नाम       जल जीवन हरियाली योजना
  • लॉन्च                    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
  • श्रेणी                     बिहार सरकार योजना
  • बजट                    24 हजार 524 करोड़
  • लाभार्थी                 राज्य के किसान
  • उद्देश्य                     स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण
  • आवेदन की प्रक्रिया    ऑनलाइन
  • आरंभ की तिथि         26 अक्टूबर 2019
  • अधिकारिक वेबसाइट  WWW.jaljeevan hariyali.bih.in
  • हेल्पलाइन नंबर         0612-2233555

जल जीवन हरियाली योजना 2021 क्या हैं ?

यह आप सभी भी जानते है कि आज के समय में प्रकृति का विनाश होता जा रहा है। इसकी वजह है कि आये दिन बहुत से पेड़ काटे जा रहे है, जिसके कारण गर्मी के बढ़ते नदियाँ, तालाब सूखते जा रहे है। पेड़ पौधों की कमी से ऑक्ससीजन की कमी हो गयी हैं क्योंकि हमे पेड़ो से ऑक्सीजन मिली हैं। ऑक्सीजन की कमी के कारण ही हमे साँस लेने में भी परेशानियाँ आने लगी है। हरियाली की कमी के कारण हमे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है और विभिन्न प्रकार की बिमारियां बढ़ती जा रही है, इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में जल और प्रकृति में हरियाली बनाये रखने के उद्देश्य से जल जीवन हरियाली योजना को शुभारम्भ किया हैं।

इसे भी पढ़ें: Beti bachao beti padhao yojana 2021:आइए जानते हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज, और इसे ऑनलाइन भरने का तरीका

जल जीवन हरियाली योजना का उद्देश्य

  • इस योजना का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन, पर्याप्त जल और हरित आवरण बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के द्वारा सिंचाई के साधनों जैसे पुराने तालाब, पोखर, सार्वजनिक कुओं जीणोद्धार, आहरो का जीर्णोद्धार करना है।
  • इस योजना से सार्वजनिक चापाकलो, तालाब,पोखर, आहारो, नलकूपों के किनारे सोख्ता या जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करना।
  • इस योजना के द्वारा बारिश के पानी को तालाब और मेड़ में संचित करना है, जिससे फसलों की सिंचाई हो सके।
  • भवनों में  वर्षा जल संचयन संरचना बनवाना, पौधशाला एवं सधन वृक्षारोपण।

जल जीवन हरियाली योजना से मिलने वाले लाभ एवं विशेषताएं

  • योजना के अंतर्गत बिहार राज्य के किसानों को लाभ मिलेगा।
  • पहाड़ी क्षेत्र में डैम व छोटी नदियों का निर्माण किया जायेगा।
  • राज्य में रह रहे किसानों को 75500 रूपए की सब्सिडी की मदद तालाब, कुँवे, व सिंचाई के कार्य के निर्माण हेतु दिए गए है।
  • जल जीवन हरियाली योजना के तहत 43.62 लाख पौधे लगाए जायेंगे।
  • राज्य में पेड़ लगाने के साथ ही सिंचाई के लिए बारिस का पानी स्टोर कर के रखा जायेगा।
  • 2022 तक 24 हजार 524 करोड़ रुपये का खर्चा सरकार द्वारा योजना हेतु किया जायेगा।
  • किसानों की मदद से खेतो के लिए सिंचाई का प्रबंध किया जायेगा।
  • राज्य में ज्यादा से ज्यादा पेड़ो का रोपण करने से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा।
  • तालाब का निर्माण कार्य करने के लिए किसानों को सरकार 90% का अनुदान देगी।

इसे भी पढ़ें: Aayushman Bharat yojana 2021: आइए जानते हैं इसके लाभ और कैसे कराएं इसमें रजिस्ट्रेशन

Jal Jeevan Hariyali Yojana के तहत किये जाने वाले काम

  • राज्य के सभी सार्वजनिक कुंओ को रेनोवेट(मरम्मत) करवाना।
  • तालाब, छोटे गड्ढे, आदि का पुनः निर्माण का कार्य करवाना।
  • छोटी-छोटी नदियों, नालों में एवं पहाड़ी क्षेत्रों में पानी को स्टोर करके रखना ताकि वह भविष्य में काम आ सके।
  • योजना के अन्तर्गत राज्य में नए जल स्रोतों(sources) का निर्माण कार्य करना और जिन नदियों में अधिक पानी है वहां का पानी ऐसे क्षेत्रों में पहुँचाना जहाँ का जल स्तर बहुत कम हो।
  • भवनों में जल संचयन संरचना(water harvesting plant) बनवाना।
  • योजना द्वारा सौर ऊर्जा(solar energy) को और बढ़ावा देंगे जिससे सभी भवनों पर सोलर पैनल लगवाए जायेंगे और सभी इसका लाभ ले सकेंगे।
  • अधिक से अधिक पौधे लगाने का कार्य किया जायेगा।
  • राज्य में रह रहे लोगो को योजना के कार्य के बारे में अवगत किया जायेगा।
  • सार्वजनिक वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट स्ट्रक्चर द्वारा अतिक्रमण(कब्जे) से मुक्त करना।

Jal Jeevan Hariyali Yojana के लिए पात्रता

यहाँ हम आपको जल जीवन हरियाली योजना 2021 की निर्धारित की गयी पात्रता के विषय में चर्चा करने जा रहें हैं। यदि आप भी इस योजना का आवेदन करना चाहते हैं और योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसकी निर्धारित पात्रता के विषय में अवश्य पता होना चाहिए।

  • जो किसान एक एकड़ से अधिक की भूमि में सिंचाई कर रहा होगा वही इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने का पात्र होगा।
  • योजना की पात्रता को दो श्रेणी में विभाजित किया गया हैं –1. व्यक्तिगत श्रेणी 2. सामूहिक श्रेणी
  • एक एकड़ भूमि वाले किसानो को व्यक्तिगत श्रेणी में रखा गया हैं।
  • एक एकड़ से कम भूमि वाले किसानो को सामूहिक श्रेणी में रखा गया हैं।
  • इस योजना के पात्र बिहार राज्य के किसान नागरिक होंगे।

जल जीवन हरियाली योजना 2021 महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • भूमि की कागजात
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र

जल जीवन हरियाली योजना 2021 के लिए ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले आवेदक को कृषि विभाग बिहार की  आधिकारिक वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.inपर लॉगिन करें।
  • उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आप को ऑनलाइन आवेदन जल जीवन हरियाली के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • आवेदक अपना किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद पूछी जाने वाली सभी आवश्यक जानकारी अच्छे से भरे।
  • अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा।
  • जिसके पश्चात आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा

आवेदन की स्थिति/प्रिंट कैसे जाने

यदि कोई आवेदक अपनी आवेदन स्थिति जानना चाहते है और एप्लीकेशन फॉर्म को प्रिंट करना चाहते है तो आप दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े।

  • आपको कृषि विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके समाने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आप आवेदन की स्थिति/प्रिंट करें के ऑप्शन पर जाकर जल जीवन हरियाली आवेदन प्रिंट करें पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
  • नए पेज पर आप रजिस्ट्रेशन नंबर भरें व किसान का समूह या स्वयं किसान में से किसी एक ऑप्शन पर टिक करें।
  • अब आप SEARCH के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस आ जाएगा उसके बाद आप इसे प्रिंट भी कर सकते है।

जल जीवन हरियाली योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार कैसे करें?

यदि आपने अपने पंजीकरण फॉर्म में कोई गलती की हो और आप उसे सुधारना चाहते है, तो आप इस तरह अपनी गलती मे सुधार कर सकते हैं

  • आवेदक सबसे पहले बिहार कृषि विभाग की आधकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आप विवरण संशोधन पर क्लिक करके पंजीकरण सुधार की जाँच पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आप पंजीकरण संख्या को भरें।
  • अब आप सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने आपका आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, आप इसमें अपनी गलती का सुधार कर लें।
  • इसके बाद आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

यदि आपको कोई भी समस्या है या किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते है या आप ईमेल ID में ईमेल भेज कर अपनी शिकायतों व परेशानियों के बारे में बता सकते है।

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर  – 0612-2233555

ईमेल ID                 – dbtcellagri@gmail.com