Latest Govt Jobs 2022 : परमाणु ऊर्जा विभाग में ऑफिसर और सिक्योरिटी गार्ड की 321 वैकेंसी, इस डेट तक करें आवेदन

Latest Govt Jobs 2022 : भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग में सरकारी नौकरी चाहते हैं तो शानदार मौका है। परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाले एटॉमिक मिनरल्स डायरेक्ट्रेट ऑफ एक्सप्लोरेशन एंड रिसर्च (AMD) ने ऑफिसर और सिक्योरिटी गार्ड के 321 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। आपको इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन AMD की वेबसाइट amd.gov.in / amd.onlinereg.in पर जाकर करना है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2022 है।

Latest Govt Jobs 2022

एएमडी ने जो भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है उसके मुताबिक जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर और सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर वैकेंसी है। इस Latest Govt Jobs 2022 in hindi के लिए इन पदों पर भर्ती उम्मीदवारों की नियुक्ति परमाणु ऊर्जा विभाग की देश भर में मौजूद यूनिट्स में किसी में भी नियुक्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: दुबई में सबसे अच्छी जॉब की लिस्ट जो आपको बना देगी अमीर – High salary jobs in Dubai

DAE AMD Recruitment 2022 के लिए वैकेंसी डिटेल

  • सिक्योरिटी गार्ड- 274
  • असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर- 38
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर- 09

DAE AMD job 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यताएं

  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर- हिंदी/इंग्लिश में मास्टर्स या डिग्री लेवल पर हिंदी या अंग्रेजी मुख्य विषय रहा हो और हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री।
  • असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर- किसी भी डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री।
  • सिक्योरिटी गार्ड- 10वीं पास होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: IIT Delhi Recruitment 2022 : आईआईटी दिल्ली ने मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर निकाली वंपर भर्ती , ऐसे करें आवेदन

DAE AMD bharti 2022 के लिए सैलरी

  • जूनियर ट्रांलेशन ऑफिसर- 35,400/- प्रति माह (लेवल 6)
  • असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर-35,400/- प्रति माह (लेवल 6)
  • सिक्योरिटी गार्ड- 18,000/- प्रति माह (लेवल 1)

How to Apply AMD Recruitment 2022 एटॉमिक मिनिरल्स डायरेक्टरेट भर्ती 2022 

एटॉमिक मिनिरल्स डायरेक्टरेट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। AMD Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करते हुए एटॉमिक मिनिरल्स डायरेक्टरेट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है।

  • सबसे पहले इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन AMD की ऑफिशियल वेबसाइट amd.gov.in पर जाना है और ओपन करना है।
  • इसके बाद AMD Recruitment 2022 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है।