LOC पर गोलीबारी को लेकर भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

नई दिल्ली: भारत ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सैनिकों की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने को लेकर पाकिस्तानी उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारी से तलब किया है। इस पर कड़ा विरोध भी जाहिर किया है। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा कि भारत ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा निर्दोष नागरिकों को जानबूझ कर हमला करने पर बड़ा कड़ा विरोध जाहिर किया है, और उनकी इस  हरकत पर कड़ी निंदा भी की है। उन्होंने ये भी कहा कि दिवाली के इस त्योहार के समय LOC पर गोलीबारी करके शांति भंग किया जाना। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

विदेश मंत्रालय का वयान

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। पाकिस्तान सेना ने भारतीय त्योहार पर जान बूझ कर LOC पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। उनहोंने वहा के वेकसुर नागरिक को निशाना बनाया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी हाई कमीशन के चार्ज द अफेयर्स को ललक किया।

उन्होंने पाकिस्तान हाई कमीशन के सामने लगातार आतंकियों की घुसपैठ का मामला भी उठाया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान की सेना आतंकियों की मदद कर के घुसपैठ करा रही है। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर LOC पर सीजफायर का 5 सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोगों की मौत हो गई।

जवाबी कार्रवाई में पाक का हुआ बड़ा नुकसान

पाकिस्तान की इस हरकत पर भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। जिससे पाक को बड़ा नुकसान हुआ। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 सैनिक को मार गिराया और उसके बुनियादी ढांचे को खत्म कर दिया। इस हफ्ते पाकिस्तान ने 2 बार सीजफायर तोड़ा इस साल पाकिस्तान की तरफ से 4052 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया।