देश की सेवा का एक नया अद्भुत माध्यम ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान में ऐसे जुड़ें और बने सोशल मीडिया के सितारे

15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस बार का स्वतंत्रता पर्व बहुत महत्वपूर्ण होने की आस्था है।सरकार ने Meri Mati Mera Desh अभियान के साथ इस बार स्वतंत्रता दिवस की योजना तैयार की है। इस अभियान की शुरुआत नौ अगस्त को की जाएगी और स्वतंत्रता दिवस तक चलेगी। पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया था। इसके बाद, लोगों ने उत्साह से अपने घरों में तिरंगा फहराया था। अब इस बार देशवासियों को ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के साथ स्वतंत्रता पर्व मनाने का आग्रह है। इस बीच, हमें यह जानना आवश्यक है कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान क्या है? इसका उद्देश्य क्या है? आइए, हम इसे जानते हैं।

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान क्या है – Meri Mati Mera Desh abhiyan kya hai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 103वें संस्करण में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की घोषणा की। इस अभियान के तहत वीरों की याद में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनकी स्मृति में अमृत सरोवरों के पास ग्राम पंचायतों में शिलालेख (स्मारक पट्टिकाएं) स्थापित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने हाल के संबोधन में यह कहा कि अमृत महोत्सव की महक और 15 अगस्त के आस-पास, एक और महत्वपूर्ण अभियान शुरू हो रहा है। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के माध्यम से हम अपने वीर पुरुषों और महिलाओं का सम्मान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Amrit Bharat Station Scheme | अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की योजना, यात्रियों को मिलेगी ये शानदार सुविधाएं

Meri Mati Mera Desh अभियान का समय सीमा क्या है?

मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का समय सीमा नौ अगस्त को प्रारंभ होगा, और 15 अगस्त, 2023, स्वतंत्रता दिवस तक योजनाबद्ध कार्यक्रम चलेंगे। इसके पश्चात्, 16 अगस्त, 2023 से ब्लॉक स्तर से लेकर नगर पालिका/निगम और राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन समारोह ‘कर्तव्य पथ’ में, नई दिल्ली, 30 अगस्त, 2023 को गणमान्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के सामने आयोजित किया जाएगा।

मेरी माटी मेरा देश अभियान 2023 का उद्देश्य क्या है?

मेरी माटी मेरा देश

इस अभियान का उद्देश्य वे वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शूरवीरों की प्रशंसा करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सूचना और प्रसारण विभाग के सचिव अपूर्व चंद्रा के अनुसार, ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान भारत की 77वीं आजादी की सालगिरह के अवसर पर आयोजित हो रहा है। उन्होंने यह कहा कि पिछले साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान बेहद सफल था, और इस साल आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान आयोजित किया जा रहा है।

मेरी माटी मेरा देश अभियान 2023 में होने वाले खास कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के मुताबिक, अभियान के तहत हमारे अमर शहीदों की याद में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन विभूतियों की स्मृति में देश की लाखों ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख भी लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत देशभर में ‘अमृत कलश यात्रा’ भी आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana | मातृ वंदना योजना भारती मां के लिए उपहार

यह ‘अमृत कलश यात्रा’ देश के कोने-कोने से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएगी। 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी। ये ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भी भव्य प्रतीक बनेगी।

सूचना एवं प्रसारण और दूरसंचार विभाग के सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि वीरों को श्रद्धांजलि के रूप में शिलाफलकम स्थापित करना, मिट्टी का नमन और वीरों का वंदन; मेरी माटी मेरा देश अभियान के प्रमुख घटक हैं। उन्होंने कहा कि इस साल भी हर घर तिरंगा का आयोजन किया जाएगा, लेकिन इसे मेरी माटी मेरा देश के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में मनाया जाएगा।

संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों को समर्पित शिलाफलकम् की स्थापना जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ पंच प्राण प्रतिज्ञा, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन जैसी पहल शामिल होंगी, जो हमारे वीरों के वीरतापूर्ण बलिदानों का सम्मान करती हैं। गांव, पंचायत, ब्लॉक, कस्बे, शहर, नगर पालिका आदि के स्थानीय वीरों के बलिदान की भावना को सलाम करने वाली शिलाफलकम या स्मारक पट्टिकाएं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी। इसमें उस क्षेत्र से संबंधित उन लोगों के नाम के साथ प्रधानमंत्री का संदेश होगा, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था।

उन्होंने कहा कि नौ से 30 अगस्त, 2023 तक, ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत गांव और ब्लॉक स्तर, स्थानीय शहरी निकायों के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Meri Mati Mera Desh अभियान के लिए खास वेबसाइट और पोर्टल लॉन्च 

संस्कृति सचिव ने कहा कि जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, एक वेबसाइट https://merimaatimeradesh.gov.in/ लॉन्च की गई है, जहां लोग मिट्टी या मिट्टी का दीपक हाथ में लेकर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। ऐसा करके, वे भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता और एकजुटता बनाए रखने, नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने और राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए पंच प्राण की प्रतिज्ञा ले सकते हैं।

एक बार प्रतिज्ञा लेने के बाद, भागीदारी का एक डिजिटल प्रमाणपत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की सचिव मीता राजीवलोचन ने बताया कि युवा सेल्फी और पौधरोपण जैसी अपनी गतिविधियों को इस वेबसाइट पर अपलोड करके भी https:// yuva.gov.in/meri_maati_mera_desh   पोर्टल के माध्यम से अभियान में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और हमारी मातृभूमि के वीरों को श्रद्धांजलि देने के राष्ट्रव्यापी प्रयास में शामिल होने का आग्रह किया है।