घर में भूलकर भी ना लगाएं इस दिशा में शीशा , जाने इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Mirror Vastu Tips in hindi : वास्तु शास्त्र में दिशा का बहुत महत्व होता है। इसलिए घर में आईना लगाने से पहले आपको सही दिशा का पता होना बेहद ही जरूरी है। घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा और आग्नेय कोण की दीवार पर शीशा कभी नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके घर या ऑफिस की इन दीवारों पर आईना लगा हुआ है तो उसे तुरंत हटा लीजिए क्योंकि ये अशुभता का संकेत होता है। अगर किसी कारणवश आप इन दीवारों से आइना नहीं हटा सकते हैं तो उसे कपड़े से ढ़क दें, जिससे उसकी आभा किसी भी वस्तु पर न पड़े।

दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए शीशा – Mirror Vastu Tips in Hindi 

Mirror Vastu Tips in Hindi 

घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में कभी भी आइना नहीं लगाना चाहिए। यदि लगा हो, तो उसे तुरंत हटा दें। मान्यता है कि इन दिशाओं में आइन लगाने से परिवारिक क्लेश होने की संभावना बढ़ जाती है। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव होने लगता है, जिससे घर की शांति भंग हो जाती है। अगर इन दिशाओं में शीशा किसी कारणवश नहीं हटा पा रहें हो तो उसे किसी कपड़े से ढ़क देना चाहिए, जिससे की उसकी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घर के किसी सदस्य पर न पड़ें।

इसे भी पढ़ें: S Name Personality : बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं S नाम वाले लोग, मेहनत के दम पर हासिल करते हैं बड़ी से बड़ी सफलता

पूर्व और उत्तर दिशा में लगाना चाहिए शीशा

घर में हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा की ओर शीशा लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन दिशाओं में शीशा लगाना शुभ माना गया है। उत्तर दिशा धन कुबेर की दिशा होती है। इस दिशा में शीशा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही सुख-समृद्धि भी आने की मान्यता है।

घर में शीशा लगाने से पहले जान ले जरूरी बातें

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हमेशा आयताकार, वर्गाकार या अष्टभुजाकार शीशा ही लगाना चाहिए।अगर बाथरूम में शीशा लगा रहे हैं तो इस बात का पूरा ख्याल रखें कि यह दरवाजे के ठीक सामने न हो।
  • घर में नुकीले आकार वाला शीशा लगाना अशुभ माना जाता है। कहीं से टूटे या फिर धुंधला आईना भी ना तो लगाना चाहिए और न ही इसे घर में रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटा या चटका हुआ शीशा घर में मुसीबत लेकर आता है।
  • वास्तु के अनुसार बेडरूम में शीशा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार बेडरूम में लगे हुए शीशे से दोष बनता है और इसकी वजह से दांपत्य जीवन में खटास आती है।अगर जगह की कमी के चलते बेडरूम में शीशा लगाना ही है तो उस पर एक हल्का पर्दा लगा दें। इससे प्रतिबिंब नहीं बनता है और दोष से मुक्ति मिलती है।
  • इसके अलावा यदि आपके घर में टूटा शीशा रखा है तो उसे तुरंत हटा दें। टूटे शीशे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा जिंदगी में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब भी कोई शीशा अचानक टूटता है तो इसका मतलब होता है कि घर पर आई कोई बड़ी मुसीबत टल गई है। इसी कारण से हमें टूटे शीशे को घर से फेंक देना चाहिए उसमें गलती से चेहरे को नहीं देखना चाहिए।