Moye Moye Trending song | अगर आप भी सोशल मीडिया पर इस ट्रेंडिंग गाने पर रील बना रहे है तो एक बार जान ले इसका मतलब

अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो रील्स जरूर देखते होंगे। आपने गौर किया होगा कि इन दिनों रील्स की दुनिया में ‘मोए मोए’ गाने का जबर्दस्त ट्रेंड है। इसकी दिलचस्प बात यह है कि जिस गाने ने सोशल मीडिया पर गदर मचा रखा है, लोग उसका उच्चारण ही गलत कर रहे हैं। वायरल गाने के बोल ‘मोए मोए’ नहीं हैं। फिर क्या हैं? और अचानक यह गाना इतना वायरल कैसे हो गया है? आइए जानते हैं…

मोए मोए’ ट्रेंड एक सर्बियाई म्यूजिक वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘Dzanum’ (डजानम) है। इसे सर्बियाई गायिका तेया डोरा ने गाया है। इस गाने को तेया डोरा ने सर्बियाई रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी के साथ मिलकर लिखा था। म्यूजिक वीडियो में भी वो नजर आई हैं। अब तक इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 57 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Dev Deepawali 2023 Date | देव दीपावली पर जरूर करें शिव पूजा और दीपदान, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और पूजा मंत्र

बता दें कि ‘Dzanum’ एक दर्दभरा गाना है। अचानक लोग इस गाने पर रील बनाने लगे हैं। दर्दभरे गाने पर फनी रील्स और मीम्स भी जमकर बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘मोए मोए’ ट्रेंड की शुरुआत कैसे हुई, यह भी कम दिलचस्प नहीं है। इसकी शुरुआत टिकटॉक से हुई। देखते ही देखते इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर भी इस गाने पर खूब वीडियो बन रहे हैं।

बता दें कि गाने में ‘मोए मोए’ कहीं नहीं कहा गया है, बल्कि ‘मोजे मोर’ कहा गया है। गूगल ट्रांसलेटर के मुताबिक हिंदी में मोजे मोर का अर्थ है, मेरा समुद्र।  ‘डजानम’ नाम की इस म्यूजिक वीडियो को देखने पर भी पता चल रहा है कि नायिका काफी तकलीफ में है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस गाने पर ज्यादातर फनी रील्स बनाई जा रही हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद यूजर्स ने इस गाने पर दर्दभरी वीडियो भी साझा कीं।

इस गाने की जबर्दस्त सफलता से गायिका तेया डोरा बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यूजर्स का शुक्रिया भी अदा किया है। भले ही लोग इसका मतलब नहीं समझ पा रहे हैं, मगर इसका म्यूजिक उन्हें खूब आकर्षित कर रहा है। यह इस बात का भी एक उदाहरण है कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती। यह अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों को जोड़ने का काम करता है। कहा जा सकता है कि फिलाहल ‘मोए मोर’ गाना भी यही कर रहा है।