Multani Mitti Face Pack | गर्मी में मुल्तानी मिट्टी का चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल, लगाते ही दिखेगा अद्भुत निखार

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में जानेगें Multani Mitti Face Pack के बारे में जैसा कि आप जानते हैं गर्मियों में त्वचा की देखभाल करना बहुत ही जरूरी है। ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल नहीं कर पाते हैं जो उनके लिए समस्याओं का कारण बनता है लेकिन आपको फिक्र करने की ज़रूरत नहीं है। यहाँ हम आपको Multani Mitti ke Fayde और मुल्तानी मिट्टी से बने अद्भुत और सरल फेस पैक के बारे में बता रहे हैं जो आपकी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।

मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक उपाय है जो गर्मियों में त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी में खास गुण होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा के अंदर के कीटाणुओं से लड़ते हैं और त्वचा को साफ करते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और त्वचा को नम और मुलायम बनाता है। इससे त्वचा की खुजली और त्वचा के समस्याओं से निजात मिलती है।

Multani Mitti Face Pack – मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं

Multani Mitti Face Pack

1. मुल्तानी मिट्टी, खीरा और गुलाब जल का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी, खीरा और गुलाब जल का फेस पैक त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह फेस पैक त्वचा के दाग-धब्बों को हटाता है और त्वचा को नरम और सुंदर बनाता है। आइए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री:

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच दही
  • 1 चम्मच खीरे का रस
  • 1 चम्मच गुलाब जल

विधि

  • सभी सामग्री को एक साथ एक बाउल में अच्छी तरह से मिलाएं ताकि फेस पैक हो जाए।
  • फेस पैक को कांच के बोतल में भर दें।
  • अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सुखने दें।
  • फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
  • इस फेस पैक को हफ्ते में एक या दो बार लगाने से आप अपने चेहरे को नरम, सुंदर और चमकदार बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं तो घर पर इस तरह बनाए पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने वाला सबसे अच्छा साबुन

2. मुल्तानी मिट्टी, नींबू और पुदीना का फेस पैक

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1/2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच पुदीना का पेस्ट
  • पानी आवश्यकता अनुसार

वनाने की विधि

  • एक बड़े बाउल में मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस और पुदीना का पेस्ट मिलाएं।
  • इसमें धीरे-धीरे जल मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे एक समान परत में फैलाएं।
  • इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें।
  • अब ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।
  • अपने चेहरे को सूखे और साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • यह फेस पैक आपकी त्वचा को स्वस्थ, सुंदर और चमकदार बनाता है। इसे हफ्ते में दो बार लगाना अच्छा होगा।

3. मुल्तानी मिट्टी, चन्दन और नारियल पानी का फेस पैक

ये फेस पैक त्वचा की रंगत को साफ़ और निखारदार बनाने में मदद करता है। इसे आसानी से बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच चन्दन का पाउडर
  • नारियल पानी पर्याप्त मात्रा में

बनाने की विधि

  • एक छोटे बाउल में मुल्तानी मिट्टी और चन्दन का पाउडर मिलाएं।
  • अब इसमें नारियल पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
  • इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ें ताकि यह सूख सके।
  • इसके बाद, ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
  • इसके बाद अपने चेहरे को सूखे कपड़ों से पोंछ लें।
  • आप इसे हफ्ते में दो बार अपने चेहरे पर लगाएं।

4. मुल्तानी मिट्टी, शहद और दही का फेस पैक

ये पैक त्वचा को उपयोगी तत्वों से भरपूर बनाता है जो उसको ग्लोइंग और स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसे बनाने के लिए आपको निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1चम्मच दही
  • 1 चम्मच शहद

वनाने की विधि

  • एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी , दही और शहद डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और  15-20 मिनट तक लगा छोड़ दें।
  • इसके बाद, ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें और उसे पोंछें।
  • इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार अपने चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा बहुत ही स्वस्थ और चमकदार बनेगी।

इसे भी पढ़ें: चेहरे से हटाना चाहते हैं तिल तो 10 दिन इस्तेमाल करें इन प्रभावी घरेलू उपचार और टिप्स, तुरंत मिलेगा फायदा

5. मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और नीम का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के फायदे वाला ये पैक त्वचा के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। यह त्वचा के रंग को निखारता है, त्वचा के अंदर की गंदगी को हटाता है और त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। यह फेस पैक खुशबूदार और ठंडा होता है जो गर्मियों में आपको ताजगी देगा। आइए जानते हैं इसको वनाने का तरीका

आवश्यक सामग्री 

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 2 चम्मच  गुलाब जल
  • 1 चम्मच नीम का पाउडर
  • पानी आवश्यकता अनुसार

बनाने की विधि

  • सबसे पहले, एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी को लें और उसमें नीम का पाउडर मिलाएं।
  • अब इसमें धीरे-धीरे गुलाब जल डालते हुए मिश्रण को बनाएं। यदि आवश्यक हो तो आप पानी भी डाल सकते हैं।
  • मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि इसमें कोई गांठ न बने।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 – 15 मिनट लगा छोड़ दें।
  • उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • इसे हफ्ते में 2 वार कर सकते हैं आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

Conclusion:

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी Multani Mitti Face Pack एक सामान्य ज्ञान पर आधारित है। जैसा ऊपर बताया गया है मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन आप इस पैक को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले टेस्ट जरूर करें। आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।