नीरज चोपड़ा का दोहा डायमंड लीग में शानदार जीत हासिल करने पर जानिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्या कहा

जैवलिन थ्रो खेल में ओलंपिक चैम्पियन Neeraj Chopra ने दोहा में आयोजित डायमंड लीग की शुरुआत शुक्रवार को एक शानदार जीत से की। वह इस खिताब को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरे हैं। चोपड़ा (25) ने वर्ष 2022 के सितंबर में स्विजटजरलैंड में आयोजित डायमंड लीग की ट्रॉफी जीती थी और इस साल बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए दोहा में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका। चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका जो उनके करियर का चौथा बेहतरीन प्रदर्शन है और अंतिम समय तक सूची में शीर्ष पर रहे। चोपड़ा ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में एंडरसन पीटर्स से मिली हार का बदला पूरा किया है। पीटर्स दोहा डायमंड लीग 2023 में तीसरे पायदान पर रहे जबकि भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा बाजी मार गए।

नीरज चोपड़ा का दोहा डायमंड लीग में शानदार जीत

नीरज चोपड़ा के जीत पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

उनकी इस जीत को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने उनकी सराहना की है। अनुराग ठाकुर ने एक ट्वीट कर कहा कि नीरज चोपड़ा जीत गए। 88.67 मीटर की जोरदार थ्रो के साथ, वह दोहा डायमंड लीग में अपना दबदबा बनाकर गौरव घर लाए हैं। एक सच्चा चैंपियन जिसने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। इस शानदार जीत के लिए बधाई नीरज।

नीरज चोपड़ा 88.67 मीटर दूर  जैवलिन फेंककर सभी को छोड़ा पीछे 

नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इसमें जीत दर्ज की है। दोहा के कतर में हुए इस इवेंट में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में जैवलिन को 88.67 मीटर दूर फेंककर सभी को पीछे छोड़ दिया। नीरज ने इस जीत के साथ एंडरसन पीटर्स से भी अपनी पिछली हार का बदला ले लिया है। जैसा कि आप जानते हैं नीरज पिछले साल हुए दोहा डायमंड लीग में फिट ना होने की वजह से हिस्सा नहीं ले सके थे।

नीरज के इस इवेंट में प्रदर्शन पर बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले प्रयास में जैवलिन को 88.67 मीटर दूर फेंका था। दूसरे प्रयास में नीरज ने 86.04 मीटर दूर जैवलिन को फेंका। तीसरे में 85.47 मीटर दूर। चौथा प्रयास नीरज का फाउल हो गया। 5वें में नीरज ने जैवलिन को 85.37, जबकि छठवें प्रयास में नीरज ने 86.52 मीटर दूर जैवलिन को फेंका था।

नीरज पहली बार इस प्रतियोगिता में वर्ष 2018 में शामिल हुए थे और तब वह चौथे स्थान पर रहे थे। रजत पदक विजेता और चेक गणराज्य के खिलाफ जैकब वडलेज्च, चोपड़ा के सबसे करीब रहे जिन्होंने 88.63 मीटर दूर भाला फेंका जो उनके भारतीय प्रतिद्वंद्वी से महज चार सेंटीमीटर पीछे था। जैकब ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। उन्होंने पिछले साल डायमंड लीग में 90.88 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक प्राप्त किया था।

नीरज चोपड़ा के अंतरराष्ट्रीय खेल का सफर

नीरज चोपड़ा ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई जीत हासिल करने में मदद की है। उन्होंने अपना डेब्यू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1998 में किया था और उन्होंने अपने करियर में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया है। नीरज चोपड़ा ने अपने प्रथम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल में 1998 में थ्रो करते हुए अपना रिकॉर्ड बनाया था।

नीरज चोपड़ा ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण मेडल जीते हैं। उन्होंने 2002 की एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और 2006 के कंगदो विश्व खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में सोने की दो मेडल जीते थे। उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त कर दिया है लेकिन वे अभी भी भारत में जैवलिन थ्रोअर के रूप में गतिविधियों में शामिल होते हैं।