मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में सात दिनों के लिए आंशिक लॉकडाउन (Pune Lockdown) लगा दिया गया है। पुणे लॉकडाउन (Pune Lockdown ) को लेकर सरकार ने गाइडलाइन भी जारी की है। जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है। सरकार के आदेश के मुताबिक बार, होटल, रेस्टोरेंट अगले सात दिनों तक के लिए बंद रहेंगे। हालांकि होम डिलिवरी की सुविधा को छूट दी गई है। शहर के सभी धार्मिक स्थलों को आगामी 7 दिनों के लिए बंद रखा गया है। पुणे में चलने वाली बस सेवा को भी 7 दिनों तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान सभी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी बंद रहेंगे।
Pune Lockdown शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग ही शामिल होगे
पहले से तय शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं जबकि अंतिम संस्कार में 20 लोगों की अनुमति होगी। शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान आगामी एक सप्ताह के लिए किया गया है। दोपहर के दौरान धारा 144 शहर में एक सप्ताह तक लागू रहेगी। 7 दिन बाद हालात का जायजा लेकर आगे फैसला लिया जाएगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 30 अप्रैल तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर सबसे अधिक केस
बता दें कि देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 43 हजार 183 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28 लाख 56 हजार 163 हो गई है। इससे पहले 28 मार्च को संक्रमण के सबसे ज्यादा 40 हजार 414 मामले आए थे। महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं।
देश में आज कोरोना के 81 हजार 466 नए केस दर्ज हुए हैं, जो बीते छह महीनों में सबसे ज्यादा हैं। भारत में अब तक कुल 1,22,21,665 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 1,14,74,683 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, वहीं 1,62,927 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब 5,84,055 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 85% नए मामले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश से सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें: Xiaomi का नया Mi Band 6 बाजार में हुआ लॉन्च, जानिए इसके फिचर्स के बारे में
आपको बता दें कि पुणे शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री और शहर के संरक्षक मंत्री अजित पवार ने आज शहर में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी । इस बैठक में शहर के अंदर तेजी से फैलते कोरोना के हालात पर समीक्षा की गई, जिसके बाद यह अहम फैसला लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में अजय देवगन की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, आइए जानते हैं वीडियो की सच्चाई के बारे में
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नाइट कर्फ्यू का पहले से ही एलान किया हुआ है। राज्य में लॉकडाउन लगाने की तैयारियां चल रही है। अगर इसी प्रकार हालात बेकाबू होते रहे तो सरकार लॉकडाउन भी लागू कर सकती है। फ़िलहाल मौजूदा हालत को देखते हुए आज मुख्यमंत्री शाम साढ़े आठ बजे राज्य की जनता को सम्बोधित करेंगे।