Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 : राजस्थान में गेस्ट फैकल्टी के लिए भर्ती जारी , ऐसे करें आवेदन

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 : राजस्थान सरकार ने शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है।  राजस्थान सरकार के प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत विद्यालयों में 93000 गेस्ट फैकल्टी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्या सम्बल योजना के तहत इस गेस्ट फैकल्टी भर्ती के लिए 4 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदरवार आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट http://education.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के आदेश 12 नवंबर 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी 19 नवंबर 2022 तक कार्य ग्रहण कर सकेंगे। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए रिटायर शिक्षकों के साथ ऐसे शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित पद के सेवा नियमों के अनुसार योग्यता है। इन पदों पर स्थाई रूप से नियुक्ति दी जाएगी।

बीएड और रीट वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली चल रहे पदों पर अब बेरोजगार अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकेल्टी के रूप में लगाया जाएगा। इससे पहले इन पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को लगाने के आदेश जारी हुए थे। लेकिन सेवानिवृत्त शिक्षकों के इसमें रूचि नहीं लेने के कारण शिक्षा विभाग को विद्या संबल योजना में बदलाव करना पड़ा है। अब बीएड और रीट की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: OSSC CGL bharti 2022 : ओडिशा में सीजीएल के पदों पर आई बंपर भर्ती , देखें पूरी डिटेल

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 इन पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान के 64781 स्कूलों में लगभग 93147 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इन पर अब गेस्ट फैकेल्टी के रूप में शिक्षक लगाए जाएंगे। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में लेक्चरर, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल प्रथम और द्वितीय, पीटीआई एवं प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल हैं। वहीं सरकार द्वारा 60260 पदों पर स्थाई शिक्षक भर्ती प्रस्तावित है। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 in hindi के लिए अभ्यर्थियों को प्रति घंटा मानदेय दिया जाएगा। आवेदन पत्रों की जांच विद्यालयवार प्रकाशित किए गए रिक्त पदों के लिए पद एवं विषयवार वरीयता सूची का प्रकाशन संबंधित प्राचार्य एवं पीईईओ करेंगे।