नए साल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो नेचर सफारी से लेकर घोड़ा कटोरा झील तक राजगीर में घूमने की 13 खूबसूरत जगह

हर साल लोग नए साल में घूमने के लिए कहीं ना कहीं जाते हैं अगर आप भी बिहार या बिहार के बाहर से हैं और आप इस नए साल में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बिहार की ये जगह काफी पसंद आएगी। बिहार का ऐतिहासिक शहर राजगीर जो सैलानियों के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इस जगह को कुदरत ने इतनी खूबसूरती दी है कि यह छोटी सी जगह मौज मस्ती और सैर सपाटे के लिए देश विदेश में काफी मशहूर हो गई है। यही वजह है कि लोग यहां रोमांच और पर्यटन के साथ ही तीर्थ यात्रा करने के लिए भी आते हैं। यह अपनी प्रकृति खूबसूरती के लिए आदिकाल से विख्यात है। पंच पहाड़ियां और नदियां यहां की खूबसूरती को और भी विशाल बनाती है। प्राकृतिक संपदा से भरपूर यहां की धरती पर्यटकों को काफी आकर्षित भी करती है। यहां पर कई धार्मिक स्थल है जिसे घूमने के लिए भारत के अलग अलग शहरो के अलावा विदेशो से भी काफी अधिक संख्या में लोग आते है। राजगीर में बौद्ध धर्म, जैन धर्म, एवं हिंदू धर्म के मशहूर धार्मिक स्थल है। तो आईए जानते हैं बिहार के इस शहर राजगीर में घूमने के लिए कौन-कौन सी मशहूर जगह है।

बिहार के राजगीर में घूमने की फेमस जगह  Rajgir mein ghumne ki Famous jagah in hindi

राजगीर में वैसे तो बहुत सारे पर्यटन स्थल (Tourist places in rajgir) है लेकिंग उनमे से प्रमुख पर्यटन स्थल जो लोगो द्वारा बहुत पसंद किया जाता है उनमें से पर्यटन स्थल (Places to visit in rajgir) के बारे में हम इस आर्टिकल में जानकारी देंगे आर्टिकल को नीचे पूरा पढ़ें।

शीशा का पुल ( Glass Bridge, Rajgir famous tourist places)

बिहार के राजगीर में घूमने की फेमस जगह

ग्लास ब्रिज राजगीर में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इसे हाल फ़िलहाल में पर्यटकों के लिए बनाया गया है। इस ग्लास ब्रिज को देखने और इस पर सैर करने अधिक संख्या में पर्यटक राजगीर आते हैं। ग्लास ब्रिज पर चलने का एक अलग ही अनुभव एवं सुखद एहसास होता है।

इस ग्लास ब्रिज से दिखने वाला सुन्दर दृश्य लोगो को काफी आकर्षित कर देता हैं। ऊंची पहाड़ी पर बना यह ग्लास ब्रिज से दिखने वाला दृश्य लोगो द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इस ग्लास ब्रिज पर लोग अपना फोटो खिंचवाना भी काफी पसंद करते हैं जो एक संदर फोटो प्रदर्शित करता है। इसलिए अगर जब भी आप राजगीर घूमने का प्लान करे तो आप यहां जाना बिलकुल न भूलें।

महत्वपूर्ण जानकारी :- राजगीर में ग्लास ब्रिज घूमने जाने से पहले आप ऑनलाइन टिकट आवश्य कटवा ले नही तो अक्सर काउंटर टिकट वहां फुल हो जाता है और आपको बिना ग्लास ब्रज घूमे वापस आना पर सकता है तो आप ग्लास ब्रिज ऑनलाइन बुकिंग हेतु www.naturesafarirajgir.in पर जाकर टिकट बुक कर लें और ग्लास ब्रिज सोमवार को बंद रहता है।

रोपवे ( Ropeway, Rajgir tourism)

बिहार के राजगीर में घूमने की फेमस जगह

राजगीर में बने रोपवे पे बैठना अपने आप में हीं एक अद्भुत राजगीर की यात्रा में है। यह एकमात्र बिहार में अवस्थित रोपवे है। राजगीर में स्थित इस रोपवे पर यात्रा कर आप राजगीर के विश्व शांति स्तूप तक पहुंच सकते हैं एवं रोपवे से अद्भुत नजारा का लुफ्त भी उठा सकते हैं। यहां पर दो अलग-अलग प्रकार के रोपवे बने हुए हैं जो एक पुराने समय का है और एक अभी हल फ़िलहाल में बना हुआ है। अगर आपको भी हरी-भरी वादियों के साथ साथ पहाड़ों की ऊंचाइयों के ऊपर सैर और ऊंचाइयों को देखने का शौक है तो आपको यहां के रोपवे पर आवश्य बैठना चाहिए और आनंद उठाना चाहिए।

पांडू पोखर (Pandhu Pokhar, Rajgir mein ghumne ki jagah)

बिहार के राजगीर में घूमने की फेमस जगह

पांडू पोखर राजगीर मे स्थित लगभग २२ एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ एक बेहद ही खुबसुरत पोखर है। इस पांडू पोखर को महाभारत काल से जोड़ते हुए ऐसा बताया जाता है की यहां पर महाराज पांडव इस पोखर का उपयोग करते थें। इस पांडू पोखर मे एक ४० फीट ऊँची पांडू महराज की प्रतिमा भी देखने को मिलती है। यहां पर जाने के उपरांत आप यहां वोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस पोखर के आस पास दिखने वाला दृश्य लोगो को काफी पसंद आता है और लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है तो आपको यहाँ भी घूमने जरूर जाना चाहिए।

सोन भंडार ( Sonbhandar, Rajgir)

बिहार के राजगीर में घूमने की फेमस जगह

सोन भंडार राजगीर के पहाड़ों में बसा हुआ है। ऐसा माना जाता है की यह सोन भंडार रजा बिम्बिसार का खजाना स्थल के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है की पौराणिक समय में राजा बिम्बिसार इसी स्थान पर अपना खाना रखा करते थें। इस सोन भंडार में दो कृत्रिम गुफा है। यहां पर लोग काफी अधिक संख्या में घूमने जाया करते हैं। पहाड़ी क्षेत्र में घूमने के लिए यह जगह राजगीर के प्रमुख स्थल के रूप में जाना जाता है।

घोड़ा कटोरा झील (Ghora Katora Lake, Rajgir)

Rajgir mein ghumne ki Famous jagah in hindi

घोड़ा कटोरा झील राजगीर में स्थित एक खुबसुरत एवं लोगो द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाने वाला राजगीर की एक जगह है। इस झील के बारे में ऐसा कहा जाता है की पौराणिक समय में राजगीर के राजाओं से घोड़े इसी झील में पानी पीने के लिए आया करते थें। इस झील के खासियत के बारे में कहें तो यह झील लगभग तीन तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस झील के बीच में भगवान गौतम बुद्ध का एक प्रतिमा है जो करीब 70 फीट उची है जो देखने में इस झील की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। अगर आप राजगीर जा रहे है तो इस घोड़ा कटोरा झील को घूमने आवश्य जाये।

वाइल्डलाइफ सफारी (Wild Safari, Rajgir)

वाइल्डलाइफ सफारी राजगीर में घूमने की  फेमस जगह

राजगीर का वाइल्डलाइफ सफारी काफी खूबसूरत है। यह टूरिस्ट को अपनी ओर खींच लाता है। राजगीर आए टूरिस्ट इस जगह को एक बार जरूर घूमते हैं। यह एक शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। वन्य जीव और पक्षियों से प्यार करने वाले इस जगह पर खिंचे चले आते हैं। राजगीर वाइल्डलाइफ सफारी में आपको कई प्रकार के वन्य जीव और पक्षी देखने को मिल जाएंगे। राजगीर के इस वाइल्ड लाइफ में कई ऐसे भी पक्षियां हैं, जो विलुप्त होने की कगार पर हैं।

पावापुरी नालंदा  (Pawapuri Nalanda, Rajgir)

बिहार के राजगीर में घूमने की फेमस जगह

पावापुरी बिहार के नालंदा जिले के एक प्रमुख आकर्षण स्थलों मे से एक माना जाता है। पावापुरी जैन धर्म के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप मे भी पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की यही पर प्राचीन समय मे भगवान महावीर को दफनाया गया था जिसकी वजह से यहां पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते है और यह जैन धर्म के लोगो के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है इसलिए आपको पावापुरी को भी देखने अवश्य जाना चाहिए।

सारिपुत्र स्तूप (Sariputra Stupa, Rajgir)

बिहार के राजगीर में घूमने की फेमस जगह 

सारिपुत्र स्तूप राजगीर में स्थित एक एतेहासिक पर्यटन स्थल है। सारिपुत्र स्तूप के बारे में कहा जाता है की गौतम बुद्ध के सबसे प्रिय शिष्यों में से एक थें जो गौतम बुद्ध के मार्गदर्शन पर चलकर मोक्ष के मार्ग का चुनाव किया। उन्ही के यहां पर अस्थियों को रखा गया हैं। यह जगह एक एतेहासिक स्थल के रूपम में जाना जाता है और यहां लोग आना पसंद करते हैं। यहां पर इतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटक काफी अधिक संख्या में विजित करने एवं घूमने आते हैं तो आपको भी यहां आकार इसे देखना चाहिए।

इसे भी पढ़े: ये हैं भागलपुर की 5 फेमस जगह, यहां दोस्‍तों और परिवार संग कर सकते हैं जमकर मस्‍ती, देखें तस्‍वीरें

वीरयातन संग्रहालय ( Veerayatan Museum, Rajgir)

बिहार के राजगीर में घूमने की फेमस जगह

राजगीर का प्रमुख आकर्षण वीरयातन संग्रहालय ऐसे पर्यटकों के लिए बेहद खास हैं जो 24 जैन तीर्थंकरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं। क्योंकि वीरयातन संग्रहालय में जैन धर्म के 24 तीर्थकरो के इतिहास के बारे में जानकारी रखी गई हैं। वीरयातन संग्रहालय के आकर्षण में लकड़ी और धातु से निर्मित 3-डी पैनल चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

ग्रिधाकुटा (Gridhakuta ,Rajgir)

बिहार के राजगीर में घूमने की फेमस जगह 

राजगीर में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध ग्रिधाकुटा एक आकर्षित चोटी हैं और गिद्ध चोटी के नाम से भी जाना जाता हैं। बता दें कि यह बौद्धों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। ग्रिधाकुटा ऐसे तीन प्रमुख स्थानों में से है जहां गौतम बुद्ध ने सबसे पहले प्रचार किया था। राजगीर शहर से बाहर एक छोटी मगर आकर्षित पहाड़ी हैं जोकि 400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

राजगीर हॉट स्प्रिंग्स (Hot spring Rajgir)

राजगीर हॉट स्प्रिंग्स राजगीर में घूमने की जगह

राजगीर को पुरातत्वविदों के लिए सोने की खान के साथ-साथ भगवान के मार्गदर्शन को देखने वालों के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है। राजगीर में कुल सात गर्म झरने हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से सप्तर्षि के नाम से जाना जाता है और पानी के एक विशाल कुंड में विलीन हो जाता है, जिसे ब्रह्म कुंड के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इन गर्म झरनों के पवित्र जल में विभिन्न पुरानी बीमारियों के लिए विभिन्न उपचार गुण हैं। यदि आप राजगीर के सभी पवित्र स्थानों की यात्रा करने के लिए यात्रा पर हैं, तो आप बस इसमें डुबकी लगाने से नहीं चूक सकते हैं और अपने लिए पता लगा सकते हैं कि क्या आपने किसी उपचार का अनुभव किया है या ईश्वरीय शक्ति। राजगीर के गर्म झरने राजगीर के शहर के केंद्र से केवल 2 किमी दूर स्थित हैं, जो आपको आसानी से नीचे उतरने और इन गर्म झरनों को देखने की अनुमति देता है।

महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple,Rajgir)

बिहार के राजगीर में घूमने की फेमस जगह 

महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple) यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, बोधगया में एक प्राचीन, बौद्ध मंदिर है, इसी मंदिर में बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। मंदिर महाबोधि वृक्ष के पूर्व में स्थित है। इसका तहखाना 48 वर्ग फुट का है और यह एक बेलनाकार पिरामिड के रूप में अपनी गर्दन तक पहुंचता है, जो आकार में बेलनाकार है। मंदिर की कुल ऊंचाई 170 फीट है और मंदिर के शीर्ष पर छत्र हैं जो धर्म की संप्रभुता का प्रतीक हैं। यह मंदिर काफी खूबसूरत है और इसे देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।

बिम्बिसार की जेल  (Bimbisar jail,Rajgir)

जो व्यक्ति इतिहास में रुचि रखता है और उसे जानना चाहता है तो राजगीर जाने वाले हर वह  सैलानी इस ऐतिहासिक बिम्बिसार की जेल को जरूर देखने जाता है। ऐसा इतिहासकारों का मानना है कि बिम्बिसार के बड़े पुत्र अजातशत्रु ने अपने पिता राजा बिम्बिसार को इसी स्थान पर कैद करके रखा था। इस जेल में एक जमानी स्तूप को देखा जाता है।

इस आर्टिकल में हमने आपको राजगीर के कुछ फेमस जगहों के बारे में बताया है नया साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। आप इस आने वाले नए साल में अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ यहां आकर इंजॉय कर सकते हैं और यहां की खूबसूरती का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।