Ruk Jana Nahi Yojana 2023 | रुक जाना नहीं योजना में अब हर छात्र को मिलेगा दूसरा अवसर, टाइम टेबल की हुई घोषणा

मध्य प्रदेश Ruk Jana Nahi Yojana 2023 में 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। दरअसल राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के टाइम टेबल की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे प्राप्त कर सकता हैं। हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लिंक उपलब्ध कराई जा रही है। MP ruk jana nahi Exam time table 2023 से जुड़ी जानकारी वहां जाकर चेक कर सकते हैं

राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित ‘रुक जाना नहीं’ और ‘आ लौट चलें’ योजना के तहत हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल के टाइम टेबल की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के टाइम टेबल के अनुसार कक्षा दसवीं की परीक्षा 15 जून गुरुवार से शुरू होगी और 27 जून दिन मंगलवार को समाप्त होगी जबकि बारहवीं हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षाएं 15 जून गुरुवार से शुरू होकर 3 जुलाई सोमवार को समाप्त होगी।

इसे भी पढ़ें: गरीब बेटियों को सरकार का बड़ा तोहफा , पढ़ाई के लिए मिलेंगे 75 हजार रुपये, इस तरह उठाएं लाभ

ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं के टाइम टेबल

‘रुक जाना नहीं’ और ‘आ लौट चले’ योजना के तहत हाई स्कूल की परीक्षा 15 जून से शुरू होकर 24 जून तक आयोजित की जाएगी जबकि 12वीं की परीक्षा 15 जून गुरुवार से शुरू होकर 29 जून गुरुवार तक संचालित की जाएगी।

रुक जाना नहीं योजना 2023 में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • रुक जाना नहीं का फॉर्म भरने के लिए आप सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की ऑफिसियल वेबसाइट www.mpsos.nic.in खोलें, फिर इस लिंक http://mpsos.mponline.gov.in/app/#/rjny/rjnyform पर जाइये।इस लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा,
  • इस पेज पर आपको रुक जाना नहीं योजना का एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक दिखाई देगा, इस लिंक पर आपको क्लिक करना है। इस लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज खुलेगा।
  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा इस फॉर्म में आपको अपने 10 या 12 वी का रोल नंबर डालना होगा। यदि आप बीपीएल धारक है तो आपको yes  पर, और अगर नहीं है तो no पर क्लिक कर दीजिये।
  • फिर कैप्चा कोड डालिये और सर्च बटन पर क्लिक कर दीजिये।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अगले पेज पर आपकी सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी। इसमें आपको नीचे पेपर देने के लिए सेंटर चुनना होगा। फिर अपना मोबाइल नंबर भरना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आगे आपको आपकी पूरी जानकारी दिखेगी और आपको यहाँ पर कितना फीस जमा करना है, यह भी दिखेगा।
  • फीस को पेमेंट करने के लिए पेमेंट के बटन पर क्लिक करे, आपको पेमेंट करने के लिए 2 ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको KIOSK के माध्यम से या CITIZEN  के माध्यम से पेमेंट कर सकते है।
  • इस पेज पर आपको सारी जानकारी सावधानीपूर्वक भरकर फॉर्म कम्प्लीट करना हैं।

इसे भी पढ़ें: Atal Bihari Vajpayee scholarship | उच्च शिक्षा के लिए 12वीं पास इस स्कॉलरशिप के लिए करे अप्लाई, हर महीने मिलाएंगे 25,000 रुपए

Ruk Jana Nahi Yojana एडमिट कार्ड कैसे  डाउनलोड करें 

  • सबसे पहले आपको Ruk Jana Nahi Yojana की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Admit Card का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अलग पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी सभी जानकारी भरने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।