Stock Market Holidays 2024 : जानिए 2024 में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Stock Market Holidays 2024:  शेयर बाजार में दिसंबर के महीने में काफी तेजी देखने को मिली है। बाजार ने नए रेकॉर्ड बनाए हैं। सेंसेक्स-निफ्टी नई ऊंचाईयों पर हैं। इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही थी। बीएसई सेंसेक्स 242 अंक के लाभ में रहा था। मुख्य रूप से आईटी शेयरों में लिवाली और अमेरिकी बाजारों के मजबूत रुख से बाजार में तेजी रही थी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 241.86 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,106.96 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 394.45 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 94.35 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,349.40 अंक पर बंद हुआ। नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन क्रिसमस है। ऐसे में बहुत से लोगों के बीच कंफ्यूजन है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस पर बाजार में ट्रेडिंग होगी या छुट्टी रहेगी। आईए जानते हैं ( list of stock market holidays 2024 ) शेयर बाजार में 2024 में होने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

जनवरी से दिसंबर 2024 तक हर महीने इतने दिन शेयर बाजार रहेगा बंद

Stock Market Holidays 2024 in hindi

जनवरी में गणतंत्र दिवस के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। फरवरी में शेयर बाजार शनिवार और रविवार के अलावा बाकी सारे दिन खुला रहेगा। वहीं मार्च में शेयर बाजार तीन दिन, अप्रैल में दो दिन, मई में एक दिन, जून में एक दिन, जुलाई में एक दिन, अगस्त में एक दिन, अक्टूबर में एक दिन, नवंबर में दो दिन और दिसंबर में एक दिन बंद रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Vivah Subh Muhurat 2024 : 2024 में शादी के मुहूर्त का खुला खजाना, जानिए विवाह के लिए सबसे शुभ मुहूर्त और तिथियां

शेयर बाजार हॉलिडे लिस्ट 2024 – Stock Market Holidays 2024 in hindi

  • 26 जनवरी, 2024 – शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 8 मार्च, 2024 – शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर शेयर मार्केट बंद रहेगा।
  • 25 मार्च, 2024- सोमवार को होली के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 29 मार्च, 2024- शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा.
  • 11 अप्रैल, 2024- गुरुवार को ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 17 अप्रैल, 2024- बुधवार को रामनवमी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 1 मई, 2024- बुधवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 17 जून, 2024- सोमवार को बकरीद के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 17 जुलाई, 2024- बुधवार को मुहर्रम के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।
  • 15 अगस्त, 2024- गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।
  • 2 अक्टूबर, 2024- बुधवार को गांधी जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 1 नवंबर, 2024- शुक्रवार को दिवाली के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 15 नवंबर, 2024- शुक्रवार को गुरुनानक जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 25 दिसंबर, 2024- बुधवार को क्रिसमस के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

जानिए साल 2024 में मुहूर्त ट्रेडिंग का शेड्यूल 

1 नवंबर 2024 को दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग के बारे में जानकारी बाद में देगा। दिवाली के शुभ मौके पर हर साल शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होती है, जिसमें शाम में एक घंटे के लिए शेयर बाजार खुलता है। निवेशक इस दौरान बाजार में पैसे लगाने को बहुत शुभ मानते है।