{आवेदन } सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2022 | सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना क्या है और इसका लाभ कैसे उठाएं

Surakshit Matritva Aashwasan Yojana: देश में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकार समय-समय पर नई योजनाएं लाती रहती है। इन योजनाओं की मदद से असमर्थ लोग आपनी मूल जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसी क्रम में सरकार ने एक और योजना लागू की है।Surakshit Matritva Aashwasan Yojana 2022 इसका नाम प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके द्वारा गरीब और मजदूरी करने वाली महिलाओं को मदद पहुंचाई जाती है। गर्भवती महिलाओं को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए चिकित्सक के सलाह की जरूरत होती है, लेकिन ये हर महिला के लिए आर्थिक तंगी होने के कारण संभव नहीं हो पाता है। इसलिए सरकार ऐसी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान चिकित्सक सुविधाएं दे रही है। इस योजना के तहत कोई भी महिला गर्भावस्था के दौरान  मुफ्त इलाज करवा सकती हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपको इसके लिए बस अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

Pradhanmantri Surakshit Matritva Aashwasan Suman Scheme | पीएम सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना ऑनलाइन | PMSMASY Online Registration | Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana In Hindi

Table of Contents

Surakshit Matritva Aashwasan Yojana 2022 सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना क्या है? 

Surakshit Matritva Aashwasan Yojana 2022जैसे की हम सभी जानते हैं की प्रसव के बाद माता और उनके शिशुओं को बहुत देखभाल की जरूरत होती है। भारत देश में हर वर्ष काफी  गर्भवती महिलाएं सुविधाओं के आभाव में अपनी जान गवा देती है। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित मातृत्व आश्वासन – सुमन योजना को आरम्भ किया गया है। Surakshit Matritva Aashwasan योजना के अंतगर्त गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती है जिससे  बच्चे को ठीक रखा जा सके। इन सभी परेशानियों का निवारण व गर्भवती महिलाओ को अच्छा स्वास्थ्य सुविधाएं देने का उद्देश्य से सुरक्षित मातृत्व आश्वासन, सुमन योजना को निकाला गया है। Suman Yojana के अंतगर्त गर्भवती महिलाओ को प्रसव के 6 महीना बाद तक फ्री में स्वास्थ्य लाभ दिया जायेगा। किसी महिला के अस्पताल में आने के बाद उसे प्रशिक्षित नर्स की निगरानी में लाया जायेगा और उसके और शिशु के स्वास्थ्य की निगरानी की जा सके।

Surakshit Matritva Aashwasan Suman Scheme Highlight

नामसुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
आरम्भ की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थीगर्भवती महिलाओ और नवजात शिशु
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्यगर्भवती महिलाओं को पोषण और देखभाल
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttp://suman.nhp.gov.in

Surakshit Matritva Aashwasan Suman Scheme की शुरुआत कब हुई?

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं Surakshit Matritva Aashwasan Suman Scheme को केंद्र सरकार द्वारा 10 अक्टूबर 2019 को आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला तथा उनके शिशु को विभिन्न प्रकार की निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती है। जिससे कि गर्भवती महिला एवं उनके बच्चे की मृत्यु दर में गिरावट की जा सके। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी 6 महीने तक विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का निशुल्क लाभ उठा सकता है। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। जैसे कि बच्चे के जन्म से पहले चेक अप, नवजात के चेकअप के लिए विजिट, आईरन सप्लीमेंट आदि।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल योजना क्या है (रजिस्ट्रेशन) | Pradhan Mantri Solar Panel Yojana 2021 | फ्री सोलर पैनल योजना ऑनलाइन आवेदन

सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) योजना का उद्देश्य Surakshit Matritva Aashwasan Yojana 2022

  • चिकित्सकों/विशेषज्ञों द्वारा दूसरी या तीसरी तिमाही की सभी गर्भवती महिलाओं को कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित करना हैं।
  • प्रसव पूर्व जाँच के दौरान देखभाल की गुणवत्ता सुधारना, जिसमें निम्नलिखित सेवाएं शामिल हैं।
  • सभी उपयुक्त नैदानिक ​​सेवाएं।
  • उपयुक्त नैदानिक स्थितियों के लिए स्क्रीनिंग।
  • कोई भी नैदानिक स्थितियां जैसे कि रक्ताल्पता, गर्भावस्था प्रेरित उच्च रक्तचाप, गर्भावधि मधुमेह आदि का उचित प्रबंधन।
  • उचित परामर्श सेवाएं एवं सेवाओं का उचित प्रलेखन रखना।
  • उन गर्भवती महिलाओं को, जो किसी भी कारण से अपनी प्रसव पूर्व जाँच नहीं करा पायी, उन्हें अतिरिक्त अवसर प्रदान करना।
  • प्रसूति/चिकित्सा के इतिहास और मौजूदा नैदानिक स्थिति के आधार पर उच्च ज़ोखिम गर्भधारण की पहचान और लाइन-सूची करना।
  • हर गर्भवती महिला को विशेष रूप से जिनकी पहचान किसी भी ज़ोखिम कारक या सहरुग्णता स्थिति में की गयी हैं, उनके लिए उचित जन्म योजना और जटिलता की तैयारी करना।
  • कुपोषण से पीड़ित महिलाओं में रोग का जल्दी पता लगाने, पर्याप्त और उचित प्रबंधन पर विशेष ज़ोर देना। किशोर और जल्दी गर्भधारण पर विशेष ध्यान देना, क्योंकि इन गर्भधारणों में अतिरिक्त एवं विशेष देखभाल की ज़रूरत होती है।

पीएम सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना के लाभ

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सुरक्षित मातृत्व अभियान (सुमन योजना) के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, नई माताओं और नवजात शिशुओं को मिलने वाली सुविधाओं का विवरण कुछ इस प्रकार है।

  • इस योजना Surakshit Matritva Aashwasan Yojana 2022 के अंतर्गत आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन कराने की पूरी जिम्मेदारी हॉस्पिटल की होगी।
  • महिला के गर्भवस्था के दौरान किसी प्रकार की जटिलता की स्थिति में सी -सेक्शन की फ्री सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana 2021 के तहत महिला का गर्भावस्था और शिशु के पैदा होने के बाद तक पूरी देखभाल की जाएगी।
  • इस योजना के तहत महिला को घर से अस्पताल तक निशुल्क परिवहन की सुविधा दी जाएगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं प्रसव से पूर्व होने वाले टेस्ट नहीं करा पाती, इस योजाना के अंतर्गत सरकार गर्भवती महिला के प्रसव से पूर्व के सभी टेस्ट का खर्च उठाइएगी।
  • केंद्र सरकार प्रसव नार्मल अथवा ऑपरेशन होने पर अस्पताल के सभी खर्चो का भुगतान करेगी।
  • इतना ही नही केंद्र सरकार प्रसव के बाद छह महीने तक बच्चे व महिला के लिए दवाइयों का इंतजाम करेगी।
  • यदि महिला के प्रसव में किसी तरह की परेशानी है तब भी किसी उपचार की आवश्यकता होने पर सरकार सभी खर्चो का भुगतान करेगी।
  • किसी भी आपात स्थिति में एक घंटे के भीतर स्वास्थ्य सुविधा तक पहुंच आसान बनाने के लिए  रेफरल सेवाओं का आश्वासन दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: Samarth Yojana 2022 | Samarth scheme in Hindi | (पंजीकरण) समर्थ योजना क्या है | समर्थ योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना (पीएमएसएमए) की मुख्य विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) देश में तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है।
  • इस अभियान के तहत लाभार्थियों को हर महीने की नवीं तारीख़ को प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं (जांच और दवाओं सहित) का न्यूनतम पैकेज प्रदान किया जाएगा। यदि किसी माह में नवीं तारीख को रविवार या राजकीय अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्यदिवस पर यह दिवस आयोजित किया जाएगा।
  • इन सेवाओं को स्वास्थ्य सुविधा/आउटरीच पर नियमित एएनसी के अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा।
  • इन सेवाओं को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्धारित सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी/सीएचसी,डीएच/शहरी स्वास्थ्य केंद्रों आदि) पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • जब कि इसका लक्ष्य सभी गर्भवती महिलाओं तक पहुंचना है, पर विशेष रूप से यह प्रयास होगा कि वे महिलाएं जिन्होंने एएनसी के लिए रजिस्टर नहीं किया है, तथा जिन्होंने रजिस्टर किया है, लेकिन एएनसी सेवाओं का लाभ नहीं उठाया है, एवं उच्च ज़ोखिम गर्भवती महिलाओं तक पहुंचें।
  • आवश्यक रूप से, ये सेवाएं ओबीजीवाई विशेषज्ञों/चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी।
  • निजी क्षेत्र के ओबीजीवाई विशेषज्ञों/चिकित्सकों को, जहां सरकारी क्षेत्र के चिकित्सक उपलब्ध या पर्याप्त नहीं हैं, वहां सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • एकल खिड़की प्रणाली के सिद्धांतों का उपयोग करते हुए, यह सुनिश्चित किया गया है, कि क्लीनिक में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं को जांच का न्यूनतम पैकेज (गर्भावस्था की दूसरी तिमाही के दौरान अल्ट्रासाउंड सहित) तथा दवाएं जैसे कि आइएफए सप्लीमेंट, कैल्शियम सप्लीमेंट आदि प्रदान की जाएगी।
  • गर्भवती महिलाओं को मातृ एवं बाल संरक्षण कार्ड तथा सुरक्षित मातृत्व पुस्तिकाएं दी जाएगी।
  • उच्च ज़ोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं फॉलो-अप करना अभियान के महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। स्टीकर, जो कि गर्भवती महिला की स्थिति एवं ज़ोखिम के कारक को दर्शाएगा, इस स्टीकर को एमसीपी कार्ड पर हर जाँच के दौरान जोड़ा जाएगा।
    1. हरा स्टीकर- सामान्य गर्भावस्था वाली महिला होने पर।
    2. लाल स्टीकर- उच्च ज़ोखिम वाली महिला होने पर।
  • निज़ी/स्वैच्छिक क्षेत्रों को शामिल करने के लिए पीएमएसएमए एवं मोबाइल एप्लीकेशन को राष्ट्रीय पोर्टल पर विकसित किया गया है।
  • भारत के राज्यों एवं जिलों में पीएमएसएमए के लिए ‘मैं शपथ लेता हूँ’ के तहत व्यक्तिगत व समूह उपलब्धियों तथा स्वैच्छिक योगदान को सम्मानित करने के लिए सफ़ल पुरस्कार योजना तैयार की गयी है
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के बारे में अधिक जानकारी जानने के लिए कृपया विस्तृत संचालन रूपरेखा देखें।

इसे भी पढ़ें: फ्री सिलाई मशीन योजना 2021: आइए जानते हैं इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

Surakshit Matritva Aashwasan  सुमन योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं

अभी तक लेख में दी गयी जानकारी से आप जान गए होंगे की सुरक्षित मातृत्व सुमन योजना पूरी तरह से गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य को देखभाल को लेकर शुरू की गयी है। यहां हम आपको सुमन योजना से ग्रामीण और शहरी महिलाओं को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • ग्रामीण अस्पताल
  • उप जिला अस्पताल
  • जिला अस्पताल
  • मेडिकल कॉलेज अस्पताल

शहरी क्षेत्र

  • प्रथम शहरी औषधालय
  • दूसरा शहरी स्वास्थ्य डाक
  • तीसरा मातृत्व गृह

Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana की पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक महिला भारत की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल कम आय वर्ग वाले परिवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना में आवेदन कैसे करें?( How to apply Surakshit Matritva Aashwasan Suman Yojana )

यदि आप सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको अप्लाई नऊ (Apply New) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, ई मेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2021 | Mukhymantri Tirth Yatra Yojana Registration 2021 | जानिए दिल्ली तीर्थ यात्रा योजना से जुड़ी तमाम जानकारी

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ग्रीवेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसकेपश्चात आपको न्यू यूजर रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई तमाम जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे,
  • नाम
  • ईमेल
  • फोननंबर
  • ग्रीवेंस रिलेटेड टू
  • ग्रीवेंसस सब्जेक्ट
  •  ग्रीवेंस डिटेल्स
  • कैप्चा कोड
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर पाएंगे।

ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके बाद आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको ट्रक ग्रीवेंस स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना रिफरेंस नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ग्रीवेंस स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना Contact Number

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना मे  यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो रही हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना हेल्पलाइन नंबर – 1800 180 1104

Conclusion

इस आर्टिकल के माध्यम से ( Surakshit Matritva Aashwasan Yojana 2022 ) सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2022 से जुड़ी तमाम जानकारी दी गई हैमुझे उम्मीद है आप सभी कोई आर्टिकल पसंद आया होगा।आप सभी को यह आर्टिकल सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

FAQ

Q: सुरक्षित मातृत्व सुमन योजना क्या है?

Ans: हम सभी जानते हैं की प्रसव के बाद माता और उनके शिशुओं को बहुत देखभाल की जरूरत होती है। भारत देश में हर वर्ष काफी  गर्भवती महिलाएं सुविधाओं के आभाव में अपनी जान गवा देती है। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित मातृत्व आश्वासन – सुमन योजना को आरम्भ किया गया है।

Q: सुरक्षित मातृत्व सुमन योजना की शुरुआत कब हुई?

Ans: Surakshit Matritva Aashwasan Suman Scheme को केंद्र सरकार द्वारा 10 अक्टूबर 2019 को आरंभ किया गया था।

Q: सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना Helpline Number क्या है?

Ans: सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना हेल्पलाइन नंबर  1800 180 1104

Q: सुरक्षित मातृत्व सुमन योजना किसके लिए शुरू की गई है?

Ans: सुरक्षित मातृत्व सुमन योजना पूरी तरह से गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य को देखभाल को लेकर शुरू की गयी है।

Q: सुरक्षित मातृत्व सुमन योजना आधिकारिक वेबसाइट है?

Ans: suman.nhp.gov.in