असम से आई दुख भरी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन

नई दिल्ली: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार देर शाम निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने से उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आज शाम 5:30 अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 85 साल थी। उन्होंने पिछले महीने कोरोना संक्रमण से ठीक हुए थे। लेकिन उसके बाद उन्हें इस बीमारी के बाद होने वाली जटिलताओं ने घेर लिया। उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक चल रही थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई की देखभाल 9 डॉक्टरों की टीम कर रही थी। उनकी हालत काफी नाजुक होने के बावजूद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका रविवार को 6 घंटे तक डायलिसिस हुआ था, और यह दोबारा विषाक्त चीजों से भर गया था। उसकी हालत ठीक नहीं थी कि उसका दोबारा डायलिसिस किया जा सके।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा तरुण गोगोई जी एक लोकप्रिय नेता और एक वयोवृद्ध प्रशासक थे। जिन्हें असम के साथ-साथ केंद्र में भी राजनीतिक अनुभव था। उसके निधन से दुखी हूं, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ है, शांति

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीट

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा तरुण गोगोई एक सच्चे कांग्रेस नेता थे, उन्होंने अपना जीवन असम के सभी लोगों और समुदायों को एक साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया। मेरे लिए वह एक महान और बुद्धिमान शिक्षक थे। मैं उन्हें बहुत प्यार करता था और उनका सम्मान करता था। मैं उन्हें मिस करूंगा गौरव और परिवार के प्रति मेरा प्यार और संवेदना।

तरुण गोगोई तीन बार असम के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उनके पार्थिक शरीर को दर्शन के लिए मंगलवार कलाक्षेत्र में रखा जाएगा। उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top