Virat Kohli Birthday :अनुष्का से पहले इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज 34 साल के हो गए हैं। 5 नवंबर 1988 में जन्में विराट ने बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा अनुष्का शर्मा से शादी की है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने इटली में दुनिया से छिपकर शादी कर ली थी। लेकिन शायद ही कोई जानता होगा की अनुष्का से पहले कोहली एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको बताएंगे विराट कोहली से जुड़ी कुछ खास बातें जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं।

अनुष्का से पहले विराट कोहली अभिनेत्री इजाबेल लिटे को डेट कर चुके हैं। इजाबेल ब्राजीलियन मॉडल हैं। इजाबेल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 2013 में फिल्म ‘सिक्सटीन’ की।

Virat Kohli Birthday in hindi

साल 2014 में हुए एक इंटरव्यू के दौरान खुद इजाबेल ने ये माना था कि वो विराट कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा था कि, ‘हां, हम दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। ये रिश्ता हम दोनों ने आपसी सहमति से खत्म किया अब हम अच्छे दोस्त है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान सिंगापुर में मिले थे। इजाबेल विराट से बेहद प्यार करती थीं। वह विराट से मिलने दिल्ली भी आया करती थीं। फिर दोनों आपसी सहमती से अलग हो गए।

Virat Kohli Birthday in hindi

इसके बाद विराट की जिंदगी में अनुष्का आईं और फिर दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को शादी कर ली। इन दोनों सितारों ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। यह शादी सीक्रेट थी। जिसमें कुछ करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे।अभी इन दोनो के एक बच्चे है और दोनों अपनी शादी शुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय भी कर रहे है आप को ये जानकारी कैसी लगी कॉमेंट्स में ज़रूर बताये।

इसे भी पढ़ें: Unique Diya Decoration Ideas | इस दिवाली इस रंग-बिरंगे दिए को सजा कर अपने घर की खूबसूरती में लगाए चार चांद