World Standards Day 2021 in Hindi | विश्व मानक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है |अंतरराष्ट्रीय मानक दिवस का इतिहास और महत्व

World Standards Day in Hindi | or International Standards Day: हर साल 14 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व मानक दिवस मनाया जाता है।विश्व मानक दिवस को अंतरराष्ट्रीय मानक दिवस भी कहा  जाता है। मानकों का हर किसी के जीवन में काफी महत्व होता है, विशेष रूप से नियामकों, उपभोक्ताओं और उद्योग से जुड़े लोगों के बीच। मानकों से उत्पादों तथा सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।ऐसा इसलिए क्योंकि हर दिन व्यक्ति का अपने जीवन में सोने से लेकर जागने तक उत्पाद और सेवाओं से पाला पड़ता है। अगर इनमें मानकों का उचित रूप से पालन ना किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए आप सभी को विश्व मानव दिवस world Standard Day 2021 से जुड़ी तमाम जानकारी प्रदान करने जा रहेे हैं।

Table of Contents

World Standards Day 2021 मानक का क्या अर्थ होता है?

World Standards Day 2021मानक अभिषेक के लिए मानक का अर्थ होता है ‘स्टैंडर्ड’ किसी काम को करने के लिए एक स्टैंडर्ड तय किया जाता है। किसी मानक का तात्पर्य ऐसे दस्तावेज से है जो अपेक्षताओं, विशिष्टताओं, मार्गनिर्देशों अथवा विशेषताओं की जानकारी उपलब्ध कराता है जिसे निरंतर यह सुनिश्चित करने के उपयोग किया जा सकता है कि कोई सामग्री, उत्पाद, प्रक्रिया अथवा सेवा अपने उद्देश्य के लिए परिपूर्ण है जिस चीज में कंपेयर किया जाता है उससे मानक कहा जाता है। उदाहरण के लिए

जागने से सोने तक मानक

  • सुबह जिस अलार्म से उठते हैं, कई बार उसके धोखा देने से लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है।
  •  जिम में कसरत करते समय यदि उपकरण मानकों का नहीं है तो लेने के देने पड़ जाते हैं।
  • नाश्ते के लिए प्रयोग होने वाला टोस्टर कई बार हादसों को जन्म देता है। इसमें भी जरूरी हैं मानक।
  • दांत मांजने के लिए प्रयोग होने वाला ब्रश कमतर मानक का है तो अच्छे भले दांत खराब हो जाते हैं।
  • ऑफिस या कारोबार तक जाने के लिए प्रयोग होने वाले वाहन की कमी से कई बड़े नुकसान हुए हैं।
  • जिस सड़क पर हम गुजरते हैं, उसके मानकों से कमतर होने के कारण हादसों को बल मिलता है।
  •  हम  जिस लिफ्ट में  ऊपरी मंजिल तक जाते हैं, उसके मानकों की कमी हमें मुश्किल में डाल देती है।
  •  जिस कंप्यूटर पर हम काम करते हैं, उसका मानकों से कमतर होने से हमारा कीमती समय खराब हो जाता है।
  •  जिस भोजन को हम स्वास्थ्यवर्द्धक समझ कर खाते हैं। उसका सबस्टैंडर्ड होना हमें बीमार करता है।
  •  बिजली की फिटिंग में कमी कई बार हमारी सुरक्षा को खतरे में डाल देती है। इसके बहुत उदाहरण है।

अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस क्या है विश्व मानक दिवस पर निबंध 2021 ( Essay on World Standards Day in Hindi)

विश्व मानक दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस (World Standards Day 2021) प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन उन हजारों विशेषज्ञों के प्रयासों को सम्मान करता है जो अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (ASME), अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन ( IEC), अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन ( ISO), अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार जैसे मानक विकास संगठनों के भीतर स्वैच्छिक मानकों को विकसित करते हैं। यूनियन  इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स संस्थान (आईईईई) और इंटरनेट इंजीनियरिंग टास्क फोर्स (आईईटीएफ)। विश्व मानकों का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामकों, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए है।

इसे भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10 kist | किसानों के लिए खुशखबरी, किसानों के खाते के 10वीं किस्त ऐसे करें स्टेटस चेक, ये है जरूरी नियम

विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है? World Standard Day 2021 in Hindi

हर साल 14 अक्टूबर को आईईसी, आईटीयू और आईएसओ के सदस्य देशों में विश्व मानक दिवस 2021 के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय मानकों के रूप में प्रकाशित स्वैच्छिक तकनीकी सहमतियाँ बनाने वाले अनेकानेक विशेषज्ञों के पारस्परिक तथा सहयोगपूर्ण प्रयासों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। विश्व मानक दिवस के अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जिसमें विश्व मानक दिवस को सबसे अच्छे तरीके से चित्रित करने वाले पोस्टर का चुनाव किया जाता है। इस वर्ष, आयोजक डबल्यूएससी ने प्रतियोगियों से ‘अंतर्राष्ट्रीय मानक सकारात्मक परिवर्तन को सुनिश्चित करते हैं’ विषय पर चित्र बनाने के लिए कहा है।

(आईईसी) अंतर्राष्ट्रीय विद्युततकनीकी आयोग अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के स्वैच्छिक सहमति आधारित अंतर्राष्ट्रीय मानकों को मजबूत और विकसित बनाने के लिए वर्ष 2001 में वर्ल्ड स्टैंडर्ड कॉरपोरेशन की स्थापना की गई।

विश्व मानव दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है (October 14 World standards day)

विश्व मानक दिवस का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामकों, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए है। वर्ष 1946 में 25 देशों के प्रतिनिधियों ने पहली बार लंदन में 14 अक्टूबर के दिन इस दिवस को चिह्नित करने के लिए चुना था।

इसे भी पढ़ें: Samarth Yojana 2021 | Samarth scheme in Hindi | (पंजीकरण) समर्थ योजना क्या है | समर्थ योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बतादें कि किसी मानक का तात्पर्य ऐसे दस्तावेज से है जो अपेक्षताओं, विशिष्टताओं, मार्गनिर्देशों अथवा विशेषताओं की जानकारी उपलब्ध कराता है जिसे निरंतर यह सुनिश्चित करने के उपयोग किया जा सकता है कि कोई सामग्री, उत्पाद, प्रक्रिया अथवा सेवा अपने उद्देश्य के लिए परिपूर्ण है।

विश्व मानक दिवस का इतिहास (History of world standard day)

वर्ष 1970 में पहली बार विश्व मानक दिवस मनाया गया। विश्व मानक दिवस मनाने के लिए तिथि का चुनाव वर्ष 1946 में किया गया।14 अक्टूबर को विशेष रूप से तारीख को चिह्नित करने के लिए चुना गया था, क्योंकि 1946 में जब 25 देशों के प्रतिनिधियों को पहली बार लंदन में इकट्ठा किया गया और मानकीकरण को सुविधाजनक बनाने पर केंद्रित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन बनाने का फैसला किया। हालांकि एक साल बाद आईएसओ (ISO) का गठन हुआ था, यह 1970 तक नहीं था कि पहला विश्व मानक दिवस मनाया गया था।

दुनिया भर में, राष्ट्रीय निकायों द्वारा तारीख को मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का चयन किया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 23 अक्टूबर 2014 को विश्व मानक दिवस का 2014 का जश्न मनाया। कनाडा के राष्ट्रीय मान्यता संस्था, कनाडा के मानक मान्यता परिषद, अंतरराष्ट्रीय मानदंड की तारीख के निकट दिन देखकर अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस के साथ विश्व मानकों दिवस का जश्न मनाती है। 2012 में एससीसी ने शुक्रवार, 12 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया।

इसे भी पढ़ें: Reliance Jio Cashback Offer: जियो के इन प्री-पेड प्लान पर मिल रहा जबरदस्त कैशबैक, जानें सभी ऑफर्स डिटेल में

विश्व मानक दिवस का महत्व (importance of world standard day)

  • हमारे ग्रह पर मानव गतिविधियों के प्रभाव को कम करने के लिए, हमें राजनीतिक इच्छाशक्ति, ठोस कार्रवाई के साथ-साथ उचित समाधान की आवश्यकता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मानक इस दिशा में एक ऐसा ही समाधान है।
  • आईईसी, आईएसओ और आईटीयू (IEC, ISO and ITU) द्वारा तैयार किए गए अंतर्राष्ट्रीय मानकों ने तकनीकी चुनौतियों का सही और सटीक समाधान प्रस्तुत किया है।
  • अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के द्वारा प्रस्तुत किए गए मानक समान रूप से विकसित और विकासशील देशों के भीतर विशेषज्ञता और विशेषज्ञों के ज्ञान को साझा करने में मदद करते हैं।
  • यह सारे मानक ऊर्जा की बचत, जल और वायु गुणवत्ता के सभी पहलुओं को कवर करते हैं।
  • यह मानकीकृत प्रोटोकॉल मापन के लिए एक सर्वोत्तम माप तरीके को निर्धारित करते हैं।
  • इन प्रचलित मानकों का व्यापक उपयोग औद्योगिक उत्पादन और प्रक्रियाओं के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में मदद करता है,
  • सीमित संसाधनों के पुन: प्रयोग( रीसायकल) की सुविधा देता है और इसके साथ ही ऊर्जा दक्षता में सुधार करता है।

विश्व के मानकीकृत संस्थाओं ‘थ्री ग्लोबल सिस्टर्स’ के बारे में             (International standard day 2021)

अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO)

  • ये अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन 165 राष्ट्रीय मानक निकायों की सदस्यता वाला एक स्वतंत्र, गैर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह अपने सदस्यों के माध्यम से (ज्ञान के साझाकरण, आम सहमति आधारित, बाजार अनुकूल) अंतर्राष्ट्रीय मानकों को विकसित करने के लिए विशेषज्ञों को एक साथ लाता है जो न केवल नवाचार का समर्थन करते हैं बल्कि वैश्विक चुनौतियों का समाधान भी प्रदान करते हैं। इस संगठन की स्थापना 1947 में हुई थी और इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है। यह संस्था ISO मानक जारी करती है और अब तक इसके द्वारा प्रौद्योगिकी और विनिर्माण के लगभग सभी पहलुओं को कवर करने वाले 23,429 मानक जारी किये जा चुके है।

अंतर्राष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग (IEC)

  • ये अंतर्राष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग (IEC) दुनिया का अग्रणी संगठन है जो सभी इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक और संबंधित प्रौद्योगिकियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानक तैयार करता है और प्रकाशित करता है।अंतर्राष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग 1906 में स्थापित हुआ था एवं इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union, ITU)

  • 17 मई 1865 में पहले अंतरराष्ट्रीय टेलीग्राफ समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे जिसके फलस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union, ITU) की स्थापना हुई।अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के लिए विनियमन हेतु शीर्ष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है। यह संचार और दूरसंचार के अंतरराष्ट्रीय मानकों का नियमन करती है।अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ का मुख्यालय जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है।

विश्व मानक दिवस 2020 पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता कौन है?

  • भारत की विजेता का नाम:  ज्योति बिष्ट
  • भारत के दो उपविजेता का नाम: अविषेक साहू और इस्लामी गणतंत्र ईरान के मोहसिन जाफरी

विश्व मानक दिवस का 2021 का थीम क्या है (World  Standards Day 2021 theme)

अंतरराष्ट्रीय मानव दिवस 2021 का थीम है” एक बेहतर विश्व के लिए हमारा साझा दृष्टिकोण।”

इसे भी पढ़ें: Notebook Making Business in Hindi | कॉपी बनाने का व्यापार कैसे शुरू करें

विश्व मानक दिवस कोट्स (world Standards Day Quotes in hindi)

  • विश्व मानक निर्धारण में जो दिन रात काम करते है,
    हम उन तकनीकी विशेषज्ञों का हृदय से सम्मान करते है।
  • हर देश की सरकार अंतर्राष्ट्रीय मानको का पालन करे और करवाएं,
    पूरी दुनिया को “विश्व मानक दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • मानकों से प्रकृति और पर्यावरण की संरक्षण में मदद मिलती है,
  • मानक गतविधियों के कारण पिछले नुकसान की मरम्मत के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
  • पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों को बनाने वाले उन बुद्धिमान  लोगो को शत-शत नमन है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मानक मेरे लिए पवित्र पुस्तक के समान है,
    इतिहास को देखे तो पता चलेगा कि मनुष्य अपने
    स्वार्थों की पूर्ति के लिए हमेशा रेड लाइन को पार
    करके खुद को चोट पहुँचाता है। मानक इससे बचाता है।

विश्व मानक दिवस शायरी  (world standards Day shayari 2021 in Hindi)

विश्व मानक निर्धारण में जो दिन रात काम करते है,
हम उन तकनीकी विशेषज्ञों का हृदय से सम्मान करते है।

हर देश की सरकार अंतर्राष्ट्रीय मानको का पालन करे और करवाएं,

पूरी दुनिया को “विश्व मानक दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं।

अंतर्राष्ट्रीय मानको से पर्यावरण को प्रादूषित होने से बचाया जा सकता है,

इंसान के द्वारा की गई गलतियों को सुधारा जा सकता है।

FAQ

Q: विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है?

A: 14 अक्टूबर को

Q: मानक का क्या अर्थ होता है?

A: मानक का अर्थ होता है ‘स्टैंडर्ड’

Q: विश्व मानव दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

A: 1970 में

Q: विश्व मानव दिवस 2020 का थीम क्या था?

A: ‘Protecting the planet with standards’

Q: भारत में मानक संस्थान (ISI) नामक संगठन की स्थापना कब हुई थी?

A: 6 जनवरी 1947 ई मे

Q: भारत मे विश्व मानक दिवस कौन मनाता है?

A: भारतीय मानक ब्यूरो जो भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है भारत में विश्व मानव दिवस मनाता है।

Q: world standards day 2021 का थीम क्या है?

A: ‘एक बेहतर विश्व के लिए हमारा साझा दृष्टिकोण’