शलजम खाने के फायदे: वजन कम करने से लेकर झड़ते बालों में मिलेगा फायदा

शलजम खाने के फायदे:शलजम खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें बहुत सारे महत्वपूर्ण पोषक तत्व का भंडार छुपा है। शलजम में कई गुना अधिक मिनरल्स और विटामिंन की मात्रा पाई जाती है जो शरीर के विभिन्न अंगों के लिए लाभकारी है। शलजम खाने से शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी, और महत्वपूर्ण एंटी ऑक्सीडेंट तो मिलता ही है इसके साथ इसके पत्तों और जड़ों में भी बहुत अच्छे विटामिंस और मिनरल्स के स्रोत है।

शलजम खाने के फायदे

ये एक ऐसा सब्जी है जो ज्यादातर शीतकाल में ही पाया जाता है। आम तौर पर शलजम का सब्जी बनाकर ही खाया जाता है, लेकिन उसका पता बहुत ही कड़वा होता है पर आयुर्वेद में इसको औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। शलजम मधुर थोड़ा गर्म होता है तथा वात पित्त और कफ को दूर करने वाला होता है। यह खाने में रुचि बढ़ाने वाला, पेट संबंधी समस्या तथा ज्वर में फायदेमंद होता है। इसका इसका जड़ और पत्ता पित्त को बढ़ाने वाला , कृमि से निजात दिलाता है।

इसे भी पढ़ें: स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी से 9 गुना बड़ा उल्कापिंड कर सकता है जीवन तवाह, 21 मार्च को होगा पृथ्वी के सबसे निकट

शलजम खाने के शारीरिक फायदे

खांसी को दूर करने में फायदेमंद

बदलते मौसम के कारण के बच्चे बड़े बूढ़े सब को सर्दी खांसी की शिकायत होने लगती है। शलजम को काटकर, भूनकर, नमक डालकर सेवन करने से खांसी मे  लाभ होता है।

गर्दन की अकड़न में फायदेमंद

अगर आप गर्दन के अकड़न से परेशान है तो उसको दूर करने के लिए शलजम का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल शलजम के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से आमवात तथा मन्यास्भं में लाभ मिलता है।

इसे भी पढ़ें: मौसम विभाग का अलर्ट: इन राज्यों में होगी बेमौसम बारिश, आइए जानते अन्य राज्यों के मौसम का हाल

सूजन में दिलाएं राहत

अगर आप किसी वजह से शरीर के किसी अंग में हुए सूजन से परेशान है तो शलजम के द्वारा किया गया घरेलू इलाज बहुत ही फायदेमंद होता है। शलजम को काटकर गर्म कर पोटली बनाकर बांधने से सूजन कम हो जाता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

जो लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान है उन्हें शलजम खाना चाहिए। शलजम खाने से शरीर में फैट की मात्रा पर नियंत्रण पाया जाता है और वजन कम करने में मदद मिलता है।

झड़ते बालों के लिए फायदेमंद

शलजम खाने से बाल झड़ने टूटने की परेशानी में आराम मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है।

लीवर की समस्या मे फायदेमंद

शलजम खाने से लीवर की समस्या भी खत्म होती है और जिन लोगों को पेशाब की दिक्कत होती है जैसे रुक रुक कर आना या जलन महसूस होना उसमें भी शलगम खाने के फायदे मिलते हैं।