Allahabad HC Recruitment 2022 | इलाहाबाद हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

Allahabad HC Recruitment 2022 : इलाहाबाद हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल को जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बता दें कि भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर से 18 दिसंबर 2022 के बीच किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3932 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। परीक्षा से पहले इस बाबत एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

बता दें कि इस भर्ती Allahabad HC Recruitment 2022 in hindi के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई थी। इस बाबत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों 13 नवंबर तक का समय दिया गया था। इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड को उम्मीदवार नीचे दिए गए प्रक्रिया के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Allahabad HC Recruitment 2022 रिक्त पदों का विवरण

Allahabad HC Recruitment 2022

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड III (हिंदी)– 881 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड III(इंग्लिश) – 305 पद
  • जूनियर असिस्टेंट (ग्रुप सी)– 819 पद
  • पेड अप्रेंटिस (ग्रुप सी)– 202पद
  • ड्राइवर– 26 पद
  • ग्रुप डी– 1699 पद
  • कुल पद- 3932 पद

इसे भी पढ़ें: MP Patwari Recruitment 2023 : एमपी में पटवारी के पदो पर निकली बंपर भर्ती , जाने आवेदन करने की अंतिम तिथि

Allahabad HC bharti 2022 परीक्षा तिथि

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा जितने भी पदों के लिए हो रही है सबके लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं।
  • जैसे  ड्राइवर, ग्रेड IV की परीक्षा 10 दिसंबर 2022 को होगी।
  • स्टेनोग्राफर, ग्रेड III की परीक्षा 11 दिसंबर 2022 को होगी।
  • ग्रुप डी पोस्ट की परीक्षा 17 दिसंबर 2022 को होगी।
  • ग्रुप सी पोस्ट की परीक्षा 18 दिसंबर 2022 को होगी।
  • सभी परीक्षाओं की टाइमिंग दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक की होगी।

Allahabad HC job 2022 के लिए योग्यता 

  • जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ स्टेनोग्राफर में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • साथ ही हिन्दी और इंग्लिश में 25 और 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपराइटिंग स्पीड होनी चाहिए।
  • अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स जरूर चेक करें।

इसे भी पढ़ें: NHM MP Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए एनएचएम के पदों पर निकली बंपर भर्ती , जानिए आवेदन करने की अंतिम तिथि

Allahabad HC Recruitment Admit Card 2022 को ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए पहले अधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • होमपेज पर Allahabad High Court Stenographer, Junior Assistant, Paid Apprentice, Driver and Group D Recruitment Exam Schedule के लिंक पर जाएं।य
  • हां डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।स
  • बमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इसे प्रिंट या डाउनलोड कर लें।