चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर किया ऐसा पलटवार, बोले- कुछ गलत नहीं कहा

Chetan Bhagat Urfi jawed latest news : बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो हमेशा ही किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों उर्फी जावेद और चेतन भगत के बीच शब्दों की फाइट चल रही है। पहले चेतन भगत ने उर्फी को लेकर कमेंट किया फिर उर्फी, चेतन भगत पर भड़कीं। वहीं अब चेतन ने उर्फी जावेद को लेकर नया ट्वीट किया है।

चेतन भगत ने किया ट्वीट  Chetan Bhagat Urfi jawed

चेतन भगत ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैंने कभी किसी से बातचीत नहीं की मिला भी नहीं और ना ही जान-पहचान है। ये जो भी कहा जा रहा है कि मैंने ऐसा किया है फेक है, झूठ है। ये मामला बढ़ावा देने लायक नहीं है। मैंने कभी किसी को क्रिटिसाइज नहीं किया है। मुझे नहीं लगता कि मैंने लोगों को इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद करने के बजाये, फिटनेस और करियर पर फोकस करने की सलाद देकर गलत किया है। हालांकि, इस ट्वीट में उन्होंने कहीं भी उर्फी जावेद का नाम मेंशन नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: बवासीर को जड़ से खत्म करने के साथ नारियल के छिलके से होता है कई बीमारियों का इलाज , फेंकने से पहले जान लें इसके चौंकाने वाले फायदे

देखिए उर्फी जावेद ने क्या कहा था

Chetan Bhagat Urfi jawed

चेतन के वीडियो के वायरल होने के बाद बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट नाराज हो गईं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर #MeToo आंदोलन के दौरान कई महिलाओं के साथ लेखक की चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर दिए, जब उन पर अपनी से आधी उम्र की लड़कियों के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया गया था। सुनाई थी खरी-खरी

स्क्रीनशॉट्स के साथ, उर्फी ने लिखा, “दुष्कर्म की संस्कृति को बढ़ावा देना बंद करो तुम दिमागी रूप से बीमार हो। पुरुषों के व्यवहार के लिए महिलाओं के कपड़ों को दोष देना 80 के दशक के मिस्टर @ चेतन भगत है। जब आप अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़कियों को मैसेज करते थे तो आपको कौन विचलित कर रहा था? हमेशा महिलाओं को ही दोष दें।” कभी भी अपनी कमियों या दोषों को स्वीकार न करें। आप जैसे लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं, मैं नहीं।’

इसे भी पढ़ें: जानिए Amitabh की बेटी Shweta Bachchan क्यों नहीं रहती पति Nikhil Nanda के साथ

चेतन भगत ने यूथ को क्या सलाह दी थी 

इवेंट में चेतन भगत ने आज के युवाओं को किताबें पढ़ने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि इंटरनेट अच्छी चीज है, लेकिन इसने हमारे यूथ को कमजोर बना दिया है। लड़के फोन में सारा दिन रील्स देखते रहते हैं। फोटो लाइक करते रहते हैं। यूथ उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहा है। मेरे को उर्फी की सारी ड्रेसेस पता है। उर्फी की गलती नहीं है। वो अपना करियर बना रही हैं लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं। आज मैं भी उर्फी की तस्वीरें देखकर आया हूं। आज उसने दो फोन पहने हैं। चेतन भगत ने ये भी कहा कि उर्फी जावेद जैसे लोग मिलते रहते हैं। इस पर कहानियां बनती हैं।