Bihar Bagwani mission 2022-23 | घर की छतों पर पेड़ लगाने के लिए सरकार दे रही है 1.5 लाख रुपए , यहां जानिए पूरा प्रोसेस डिटेल में

Bihar Bagwani mission 2022-23: बिहार राज्य के हमारे सभी बागवानी प्रेमी किसान जो कि,  मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना व राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना  करना चाहते थे उनके लिए खुशखबरी है कि,  उपरोक्त योजनाओं  के तहत आवेदन प्रक्रिया को शुरु कर दिया गया है औऱ इसीलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से  Bihar Bagwani Yojana 2022 in hindi के बारे में विस्तार से बतायेगे।

आपको बता दें कि, Bihar Bagwani Yojana 2022-23 के तहत  ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को  7 जून, 2022  से शुरु कर दिया गया है  इसीलिए हम आपको इस आर्टिकल में, इस आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे। सभी किसान जल्द से जल्द इस योजना मे, आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप सीधे बागबानी पोर्टल ( Bihar bagwani ) पर इस लिंक  http://horticulture.bihar.gov.in/ पर क्लिक करके इस योजना मे, आवेदन कर सकते है और इस योजना का पूरा से पूरा लाभ प्राप्त कर सकते है।

Bihar Bagwani mission 2022-23 Highlight- राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड

Bihar Bagwani mission 2022-23

योजना का नामबिहार उद्यान विभाग की प्रमुख बागवानी योजनाएं bagwani Yojana bihar
योजना विभागबागवानी निदेशालय, कृषि विभाग बिहार
योजना राज्यबिहार
योजना का उद्देश्यबिहार राज्य के किसानो को बागवनी फसल उत्पादन के लिए अनुदान सहायता प्रदान करना
लाभार्थी होंगेबिहार राज्य के किसान
आधिकारिक वेबसाइटhttp://horticulture.bihar.gov.in/

बागवानी योजना के लाभ- Bihar Bagwani yojana

Bihar Bagwani mission 2022-23

बागवानी करना अपने आप में एक बहुत ही सौंदर्यकृत कार्य है। जो भी किसान बागवानी से जुड़े हैं, वह धरती पर स्वर्ग बनाने का कार्य करते हैं। बागवानी योजना Bihar Bagwani mission 2022-23 से किसानों को होने वाले लाभ कुछ इस प्रकार है,

  • इससे किसान बागवानी खेती की और प्रोत्साहित होंगे।
  • किसान की आय में वृद्धि होगी।
  • फल, फूलो, सब्जियों को किसान देश-विदेश भेज कर अधिक मुनाफा कमा सकते है।
  • योजना का लाभ लेने पर किसान को सब्सिडी (अनुदान) सहायता मिलेगी।
  • किसान को योजना में पूरा पैसा लगाना नहीं पड़ेगा, तथा सरकार बागवानी फसल देखरेख में मदद भी करेगी।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन आवेदन प्रपत्र Bihar Bagwani Vikas society

आवश्यक दस्तावेज विवरण Bihar Bagwani mission 2022-23 document details

  • 13 अंको का DBT किसान पंजीकरण संख्या
  • आधार कार्ड
  • खसरा खतौनी – भूमि की जानकारी
  •  मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक (अनुदान धनराशी बैंक खाते में पाने के लिए)
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन सब्सिडी योजना 2022-23- Bihar bagwani department

बिहार बागवानी विभाग की योजनाओं के अनुसार पपीता की खेती करने वाले किसानों को बागवानी के लिए अनुदान बिहार एक निर्धारित लागत का 75 फीसदी राशि सब्सिडी के तौर पर दी जाएगी। वहीं बागवानी विभाग ने ड्रैगन फ्रूट, स्ट्राबेरी, आंवला, जामुन, कटहल, टिश्यू कल्चर केला, अनानास, आम, लीची और अमरूद की बागवानी करने वाले किसानों की एक निर्धारित लागत की 50 फीसदी रकम Horticulture Department द्वारा सब्सिडी के तौर पर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Kayakalp Yojana 2022 | ऑपरेशन कायाकल्प क्या है | सरकार के इस कायाकल्प योजना से इन बच्चों को पढ़ाई मे मिलेगी कॉन्वेंट वाली सुविधा

बिहार छत पर बागवानी योजना  ऑनलाइन आवेदन फॉर्म Horticulture Bihar gov in online

यदि आप बिहार राज्य के निवासी है और आप छत पर बागवानी योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए Horticulture Bihar gov in पर company new registration स्टेप्स को फॉलो करना होगा

  • सबसे पहले आपको  छत पर बागवानी योजना की  आधिकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें ” के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको डैशबोर्ड में “ छत पर बागवानी” के बॉक्स पर क्लिक करना है।
  • नए पेज पर आपको छत पर बागवानी योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए जायेंगे।

FAQ:

Q: बिहार छत पर बागवानी योजना क्या है ?
Ans: बिहार छत पर बागवानी योजना सरकार द्वारा चलाए जाने वाली ऐसी योजना है जिसके माध्यम से आवेदक के घर के छत पर बागवानी करने पर उसे अनुदान राशि प्रदान की जाती है।

Q: बिहार छत पर बागवानी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?

Ans बिहार राज्य के ऐसे व्यक्ति जिनके घर के छत पर बागवानी करने योग्य जगह हो आवेदन कर सकते हैं।

Q: छत पर बागवानी अनुदान योजना बिहार आवेदन के लिए जरूरी कागजात क्या है ?

Ans अगर आप बिहार छत पर बागवानी अनुदान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड, अपने छत की फोटो, नगर पालिका रसीद या बिजली बिल, पासपोर्ट साइज फोटो आदि का ज्ञात होना जरूरी है।

Q: बिहार छत पर बागवानी योजना आवेदन की फीस कितनी है ?

Ans इस योजना के आवेदन के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की जाती है यह बिल्कुल मुफ्त है।