Chunav Result 2023 Live : राजस्थान, MP, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के लिए गुड न्यूज, किसका क्या हाल जानिए पूरी खबर

Vidhan Sabha Chunav results 2023 on 5 states Live updates: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव अब अंतिम दौर में है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान में मतगणना का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद करीब 8:30 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को ही भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI ने मिजोरम में मतगणना एक दिन आगे बढ़ा दी थी।

Table of Contents

Chunav Result 2023 Live – विधानसभा चुनाव 2023 में पांचों राज्यों की स्थिति

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को राज्य में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। बीते विधानसभा चुनाव 2018 में यहां कांग्रेस ने 230 में से 116 सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। तब सीएम कमलनाथ को बनाया गया था। हालांकि, 2020 में फ्लोर टेस्ट में फेल होने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी और भाजपा ने वापसी की थी।

राजस्थान: हिंदी पट्टी के एक और अहम राज्य में जनता को भाजपा बनाम कांग्रेस का खास नजारा देखने को मिलेगा। सत्ता परिवर्तन के रिवाज के चर्चित इस राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है, जिसके मुखिया सीएम अशोक गहलोत हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटें हासिल कर बहुमत की सरकार बनाई थी। जबकि, भाजपा 73 पर सिमट गई थी।

छत्तीसगढ़: 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, भाजपा इस बार बड़ी जीत का दावा कर रही है। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 15 सीटें ही मिल सकी थीं। जबकि, कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। खास बात है कि भाजपा ने अब तक सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया और कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के नाम पर ही भरोसा जता रही है।

चंद्रशेखर राव की सरकार रही है। इस बार उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति यानी BRS (पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति) हैट्रिक की कोशिश में है। वहीं, एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि राज्य में कांग्रेस इस बार केसीआर को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसके अलावा यहां मैदान में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और भाजपा भी हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में 119 में से टीआरएस को 88 सीटें मिली थी। तब कांग्रेस 21 सीटें ही हासिल कर सकी थी और भाजपा को एक ही सीट मिली थी।

Chunav Results 2023 LIVE: यहां देखें विधानसभा चुनाव 2023 के चारों राज्यों की ताजा स्थिति

मध्य प्रदेश- 230 सीटें

पार्टीआगेजीत
भाजपा80
कांग्रेस85
अन्य5
बसपा+

राजस्थान- 199 सीटें

पार्टीआगेजीत
भाजपा90
कांग्रेस92
अन्य18

छत्तीसगढ़- 90 सीटें

पार्टीआगेजीत
भाजपा25
कांग्रेस46
अन्य

तेलंगाना- 119 सीटें

पार्टीआगेजीत
बीआरएस35
कांग्रेस62
भाजपा04
AIMIM7

Vidhan Sabha Chunav Results 2023 LIVE: MP में दिग्गजों का क्या हाल

बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आगे हैं, छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे चल रहे हैं, इंदौर-1 से भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बढ़त बनाए हुए है, दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की 230 में से 40 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से 24 पर भाजपा और 15 पर कांग्रेस बढ़त हासिल किए हुए हैं।

Election Results 2023 LIVE: चार में दो राज्यों में भाजपा आगे, एमपी में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल, चारों राज्य में पोस्टल बैलट की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में चार में से दो राज्यों में 2 राज्यों टक्कर का मुकाबला है कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनो के बीच वहीं, कांग्रेस ने एमपी और तेलंगाना में शुरुआती बढ़त हासिल की है। कुछ ही देर में EVM खोली जाएंगा।

Vidhan Sabha Chunav Results 2023 LIVE: शुरू हुई मतगणना, बस आने ही वाले हैं रुझान

चारों राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणा शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टर बैलट पेपर की गिनती होगी। 8 बजकर 30 मिनट पर शुरुआती रुझाने आने शुरू हो जाएंगे। फिलहाल, एमपी में भारतीय जनता पार्टी, तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। गठन के बाद से ही तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) की सरकार रही है।

Vidhan Sabha Chunav Results 2023 LIVE: रिवाज वाले राजस्थान में भाजपा ने आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023 में किए ये वादे

– युवाओं को पांच साल में 2.50 लाख सरकारी नौकरी
– परीक्षापत्र लीक व अन्य घोटालों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन
– पीएम किसान सम्मान निधि’ के तहत किसानों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 12000 रुपए सालाना करना
– गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर बोनस देकर 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदने की व्यवस्था करना
– लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत सभी गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्म पर ‘सेविंग बांड’ देना
– सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में घरेलू सिलेंडर देना
पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए सभी भ्रष्टाचार के मामलों पर श्वेत पत्र लाना

Chunav Results 2023 LIVE: राजस्थान में कांग्रेस ने दी हैं 7 गारंटियां

घोषणापत्र में वे सात गारंटियां भी शामिल हैं। इनमें परिवार की महिला मुखिया को 10,000 रुपये का वार्षिक सम्मान, 1.05 करोड़ परिवारों के लिए 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, पशुपालकों से 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का कानून, सरकारी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को लैपटॉप या टैबलेट देना, प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रति परिवार 15 लाख रुपये तक का बीमा कवर शामिल है।

Vidhan Sabha Chunav Results 2023 LIVE: राजस्थान में कांग्रेस के वादे

कांग्रेस ने किसानों को दो लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देने, युवाओं को पांच साल में दस लाख रोजगार देने और छोटे व्यापारियों को पांच लाख रुपए तक का कर्ज बिना ब्याज देने सहित कई घोषणाएं की थीं। साथ ही कांग्रेस ने मुफ्त इलाज की अपनी महत्वाकांक्षी चिरंजीवी योजना में बीमा कवर की राशि को दोगुना कर 50 लाख रुपए करने, जाति जनगणना करवाने तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए OPS के लिए कानून बनाने का वादा किया है। पार्टी ने जातीय जनगणना के बाद अल्पसंख्यकों को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण देने की बात भी की है। इसके अलावा कांग्रेस ने ऑटो व टैक्सी चालकों को गिग वर्कर्स कल्याण अधिनियम के दायरे में लाने जैसी बातें शामिल हैं।

Election Results 2023 LIVE: राजस्थान में वसुंधरा राजे खेमे में हलचल

खबर है कि मतगणना से पहले राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि देर रात लंबी बैठकों का दौर चला, जो रात करीब 3 बजे तक जारी रहा। कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया खेमे के समर्थक उनके आवास पर जुटने लगे थे।

Election Results 2023 LIVE: MP में भाजपा ने ये वादे भी किए

• न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के साथ बोनस ₹2,700 प्रति क्विंटल पर गेहूं एवं ₹3,100 प्रति क्विंटल पर धान की खरीद की जाएगी।
• पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को वार्षिक ₹12,000 दिए जाएंगे।
• तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹4,000 प्रति बोरा देना सुनिश्चित किया जायेगा।
• गरीब परिवार के सभी विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था होगी।
• सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी दिया जाएगा।
• प्रत्येक संभाग में मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस स्थापित किया जाएगा।
• प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करेंगे।

Election Results 2023 LIVE: एमपी में भाजपा ने जनता से क्या किया वादा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से 11 नवंबर शनिवा को संकल्प पत्र जारी किया था। पार्टी की ओर से इसमें 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जारी रहने, गरीब परिवार को राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध का वादा किया था। साथ ही पार्टी का कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करेंगे, लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास का लाभ भी दिया जाएगा।

Vidhan Sabha Chunav Results 2023 LIVE: एमपी में कांग्रेस के वादे, घोषणापत्र में क्या-क्या?

17 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में कांग्रेस का वचन पत्र जारी हुआ था। इसमें सभी लोगों को 25 लाख रुपये का बीमा, ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण और राज्य की IPL टीम बनाने का वादा किया था। इसके अलावा पार्टी ने किसानों को 2 लाख रुपये की कर्जमाफी, राज्य की महिलाओं को 1500 रुपये महीने देने का भी वादा किया है। साथ ही कांग्रेस का कहना था कि सरकार बनने पर 500 रुपये का गैस सिलेंडर, फ्री स्कूली शिक्षा, पुरानी पेंशन योजना की वापसी की बात कही है।

Vidhan Sabha Chunav Results 2023 LIVE: कांग्रेस के लिए राहत लाए ये तेलंगाना से जुड़े एग्जिट पोल

टीवी9 भारतवर्ष ने कांग्रेस को 49-59 सीट, बीआरएस को 48-58 सीट, भाजपा को 5-10 सीट और एआईएमआईएम को 6-8 सीट मिलने का अनुमान जताया है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने कांग्रेस को 71 सीटें देकर स्पष्ट जीत की उम्मीद जताई है है, जबकि बीआरएस को 33 और भाजपा को 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।