Cricket World Cup Winners List | इतिहास में कितने देशों ने जीती वर्ल्ड कप ट्रॉफी, भारत को कितनी बार मिली ये कामयाबी, जानिए पूरी जानकारी

Cricket World Cup Winners List: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार यानी 15 नवंबर को रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट की आगाज हुई थी, जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत की मेजबानी में इस बार ये टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसकी वजह से भारत को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है और भारत ने इस मैच को जीतने के लिए की जान लगा दी है।रोहित शर्मा की अगुआई में पहली बार भारतीय टीम वनडे विश्व कप खेल रही है। इस दौरान टीम इंडिया का पूरा लक्ष्य 2011 के बाद इतिहास दोहराने पर है। बता दें कि 1975 से लेकर 2019 तक कई टीमों ने विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

पहला विश्व कप 1975 इंग्लैंड में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज ने जीत के साथ शुरुआत की थी और 48 साल बाद अब इस बार वेस्टइंडीज विश्व कप में नहीं दिखेगा।ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं किन-किन देशों के नाम विश्व कप की ट्रॉफी रही और किस टीम ने सबसे ज्यादा बार विश्व कप का खिताब जीता।

इसे भी पढ़े: रवीन्द्र जडेजा पर किया एमएस धोनी का 10 साल पुराना ट्वीट आज क्यों हो रहा है इतना वायरल?

जानिए 1975 से 2019 तक किन-किन देशों ने जीती विश्व कप ट्रॉफी – World Cup Trophies Winners List 1975 To 2019 History

  • 1975 – वेस्टइंडीज
  • 1979 – वेस्टइंडीज
  • 1983 -भारत
  • 1987 – ऑस्ट्रेलिया
  • 1992 – पाकिस्तान
  • 1996 – श्रीलंका
  • 1999 – ऑस्ट्रेलिया
  • 2003-ऑस्ट्रेलिया
  • 2007 – ऑस्ट्रेलिया
  • 2011 – भारत
  • 2015 – ऑस्ट्रेलिया
  • 2019 – इंग्लैंड
  • 2023  –

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा बार जीती हैं वर्ल्ड कप ट्रॉफी

बता दें कि विश्व कप की शुरुआत वेस्टइंडीज ने जीत के साथ की थी। इसके बाद 1979 में भी वेस्टइंडीज ने खिताब जीता था। भारत ने दो बार विश्व कप जीता है। पहली बार कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 में और दूसरा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में , जबकि पाकिस्तान ने एक बार विश्व कप का खिताब जीता है।ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार विश्व कप का खिताब जीता है, जो कि बाकी टीमों के अनुसार सबसे ज्यादा है। कंगारू टीम 2 बार उपविजेता टीम भी रही है। इंग्लैंड ने 1 बार विश्व कप का खिताब जीता। साल 2019 में इंग्लैंड ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

वहीं भारत ने विश्व कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार 15 नवंबर को रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया। भारतीय टीम 12 साल बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम चैंपियन बनी थी। भारतीय टीम अब 19 नवंबर को होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी।0