अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए : इन 7 समस्याओं को दूर करता है ये आयुर्वेदिक औषधि , जानिए सेवन करने का सही तरीका

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद पाेषक तत्व महिलाओं, पुरुषाें दाेनाें के लिए बेहद ही लाभकारी हाेता हैं। पुरुषों की कई समस्याओं जैसे यौन इच्छा में कमी, स्पर्म काउंट में कमी, शीघ्रपतन और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं को ठीक करने में रामबाण औषधि है। आज इस लेख में हम आपकाे बता रहे हैं कि अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए क्या क्या हैं।

अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए – Ashwagandha Benefits for Men Health in Hindi

अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए

अश्वगंधा पाेषक तत्वाें से भरपूर हाेता है। इसका इस्तेमाल महिलाओं और पुरुषाें दाेनाें के कई स्वास्थ्य समस्याओं काे दूर करने के लिए किया जाता है लेकिन पुरुषाें के लिए इसके फायदे जानकर आप हैरान हाे जाएंगे। अगर पुरुष नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे, ताे उन्हें कभी भी सेक्सुअल लाइफ से जुड़ी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। पुरुषों के लिए अश्वगंधा के फायदे इस प्रकार हैं।

यौन सुख बढ़ाने में फायदेमंद

अश्वगंधा की गोलियां खाने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है जो यौन इच्छा और ड्राइव को उत्तेजित करके पुरुषों को लाभ पहुंचाती हैं। अश्वगंधा का उल्लेख ‘कामसूत्र’ में भी सबसे शक्तिशाली यौन उत्तेजक के रूप में किया गया है। वर्षों से अश्वगंधा का कामोद्दीपक के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। जब पुरुषों द्वारा अश्वगंधा लिया जाता है तो उनके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का संश्लेषण तेज होता है। जननांगों तक रक्त पहुंचाने वाली रक्त धमनियां फैल जाती हैं। इस प्रकार अश्वगंधा चूर्ण पुरुषों को लाभ पहुंचाता है। कामेच्छा में कमी को अश्वगंधा से दूर किया जा सकता है।

शीघ्रपतन की समस्या को करें दूर

शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाली एक सामान्य यौन समस्या है। इसमें शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आर्गेज्म से पहले ही स्पर्म निकल जाता है। आज हर उम्र के पुरुष इस समस्या से परेशान हैं। अगर शारीरिक संबंध बनाने के 60 सेकेंड में ही वीर्य निकल जाता है, तो आपको शीघ्रपतन की समस्या हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, ताे इसके लिए अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने के लिए अश्वगंधा बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप नियमित रूप से इसका कैप्सूल या चूर्ण भी ले सकते हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ाने में फायदेमंद

शीघ्रपतन के अलावा पुरुषाें में स्पर्म काउंट की कमी की समस्या भी देखने काे मिल रही है। एक स्वस्थ पुरुष के शरीर से प्रति सेकेंड 1500 शुक्राणु बनते हैं लेकिन कुछ पुरुषाें का इतनी मात्रा में शुक्राणुओं का निर्माण नहीं हाे पाता है, ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, ताे इसके लिए अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको फायदा होगा और साथ ही इनकी गुणवत्ता में भी सुधार हाेगा।

एथलेटिक प्रदर्शन में करें सुधार

एक समीक्षा के अनुसार, संयंत्र शारीरिक प्रदर्शन में सुधार कर सकता है जब आप व्यायाम करते है तो उस दौरान शक्ति और ऑक्सीजन का उपयोग बढ़ता है। अश्वगंधा ने एथलीटों में ऑक्सीजन की खपत बढ़ा देता है। अश्वगंधा से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन में फायदेमंद

तनाव और चिंता की वजह से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होता है। कोर्टिसोल के स्तर को नियंत्रित करने में इसकी भूमिका के कारण अश्वगंधा लेने से तनाव दूर हो सकता है। तनाव में कमी होने से कामेच्छा प्रदर्शन बेहतर होता है और आपको शीघ्रपतन से निपटने में मदद मिलती है अश्वगंधा से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से निजात मिलता है लेकिन इस दावे को प्रमाणित करने के लिए और अधिक शोध किए जाने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: इस तरह खाएं सुबह खाली पेट खजूर, मस्तिष्क तो स्वस्थ रहेगी और आप हानिकारक रेडिएशन से भी बचेंगे

पुरुषाें की फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद

आजकल इनफर्टिलिटी या बांझपन की समस्या से सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी परेशान रहते हैं। पुरुषाें में बांझपन, इनफर्टिलिटी और नपुसंकता की समस्या काे दूर करने के लिए अश्वगंधा एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि साबित हो सकता है। इसके सेवन से पुरुष अपनी इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं। दरअसल, अश्वगंधा पुरुषाें के नसाें, तंत्रिका तंत्र के कार्य काे बेहतर बनाता है, जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है।

टेस्टाेस्टेरॉन हॉर्माेन लेवल बढ़ाने में फायदेमंद

पुरुषाें में टेस्टाेस्टेरॉन हॉर्माेन का संतुलन में हाेना बेहद जरूरी हाेता है। इसके असंतुलित हाेने पर पुरुषाें में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हाेने लगती हैं। इसका सीधा असर पुरुषाें की सेक्सुअल लाइफ पर पड़ती है। इसकी सेक्स हॉर्माेन में कमी आने से, पुरुषाें में यौन इच्छा कम हाेने लगती है। इसलिए टेस्टाेस्टेरॉन हॉर्माेन काे बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है।

हड्डी के विकास में सुधार

अश्वगंधा टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाती है। उम्र के साथ पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो जाता है। हड्डियों के विकास के लिए मांसपेशियों और ताकत को बढ़ाने के लिए शरीर में टेस्टोस्टेरोन की आवश्यक मात्रा का होना आवश्यक है।अगर आप अस्वगंधा पाउडर खरीदना चाहते है तो निचे दिया गया ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हों सकता है | आप निचे दिए गए अमेज़न के लिंक पर जा कर चेक कर सकते है|

Best Aswagandha Powder

View On Amazon

अश्वगंधा का सेवन कैसे करें – How to use Ashwagandha in Hindi 

अश्वगंधा का ज्यादा फायदा पाने के लिए आपको अश्वगंधा का सेवन कैसे करें ये पता होना बेहद जरूरी है।

  • अश्वगंधा की जड़ों का और जामुन का सेवन औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जा सकता है।
  • अश्वगंधा को आप टैबलेट, पूरक कैप्सूल, पाउडर, टिंचर और चाय के रूप में ले सकते है। अश्वगंधा की चाय का सेवन करना हाइड्रेशन में मदद करने का सही तरीका है।
  • आप अश्वगंधा का कच्चा रूप या अश्वगंधा पाउडर को भी सीधे अपने भोजन में शामिल कर सकते है।
  • आप अश्वगंधा के पाउडर का उपयोग ग्रेनोला, अखरोट के मक्खन, स्मूदी में कर सकते हैं।
  • अश्वगंधा के उपयोग के लिए अश्वगंधा को दालचीनी और बादाम के दूध के साथ भी लिया जा सकता है यह स्वादिष्ट लगता है जो पुरुषों को अश्वगंधा के फायदे प्रदान करता हैं।
  • इसका सेवन करने से पहले आपको अपने प्राकृतिक चिकित्सक या डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए।

अश्वगंधा के नुकसान – Ashwagandha Side Effects for Men in Hindi

रोज अश्वगंधा को कम मात्रा में लेने से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता है। लेकिन प्रति दिन २ ग्राम से अधिक अश्वगंधा का सेवन करना आपके पेट को खराब कर सकता है और दस्त या उल्टी का कारण बन सकता है। अश्वगंधा की अनुचित खुराक लेने से नुकसान हो सकते है।

  • इसका सेवन करने के बाद कुछ लोगों को गर्मी का अनुभव हो सकता है। अगर इसे दिन में भोजन के साथ लिया जाये तो इसे कम किया जा सकता है।
  • यदि आपको मधुमेह, थायराइड की समस्या या रुमेटीइड गठिया जैसी ऑटोइम्यून बीमारी है, तो अश्वगंधा के दुष्प्रभाव बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको अश्वगंधा के सेवन से बचना चाहिए।
  • पुरुषों को अश्वगंधा के दुष्प्रभाव में सिरदर्द, उनींदापन और पेट की परेशानी हो सकती है। अश्वगंधा थायरॉइड हार्मोन के स्तर को बढ़ा सकता है।

Superfoods for winter : ठंड से बचने के लिए रोज कीजिए इन 8 चीजों का सेवन, शरीर को मिलेगी अंदरूनी गर्मी

सर्दी के मौसम में आपके बालों में भी हो रही है ऐसी परेशानी तो अपनाएं इन उपायों को जल्द मिलेगा फायदा

Superfoods for winter : ठंड से बचने के लिए रोज कीजिए इन 8 चीजों का सेवन, शरीर को मिलेगी अंदरूनी गर्मी