DRDO Recruitment 2022 | डीआरडीओ में इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऐसे करें जल्द आवेदन

DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अपरेंटिस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य आवेदकों को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स, डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) में अपरेंटिस करने का मौका दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 150 पदों को भरा जाएगा।DRDO अपरेंटिस भर्ती 2022 इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरसीआई की आधिकारिक वेबसाइट  http://rcilab.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवारों की ट्रेनिंग एक साल के लिए तीन कैटेगरीज ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई में होगी। डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती की जरूरी जानकारी नीचे दी गई है। इसके अलावा डिटेल्ड नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: MPRDC Recruitment 2022 | एमपी सड़क विकास निगम में निकली कई पदों पर भर्ती सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

DRDO Recruitment 2022DRDO Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथि

  •  इसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2022

DRDO Apprentice Vacancy 2022 खाली पदों का विवरण

कुल खाली पदों की संख्या – 150 पद

ग्रेजुएट अपरेंटिस – 40 पद

टेक्निशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस – 60 पद
ट्रेड अपरेंटिस – 50 पद

इसे भी पढ़ें: HPPSC Recruitment 2022 | हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग मे ग्रेजुएशन पास के लिए तहसीलदार बनने का मौका, जल्द करें आवेदन

DRDO Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ईसीई, ईईई, सीएसई, मैकेनिकल या केमिकल विषय में बी.ई. या बी.टेक, बी.कॉम और बीएससी किया होना चाहिए। DRDO Recruitment 2022 in Hindi
  • तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: ईसीई, ईईई, सीएसई, मैकेनिकल और केमिकल में डिप्लोमा वाले आवेदन कर सकते हैं।
  • ट्रेड अपरेंटिस: एनसीवीटी / एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और वेल्डर में आईटीआई पास आउट आवेदन कर सकते हैं।

डीआरडीओ भर्ती 2022 आयु सीमा

योग्य आवेदकों की उम्र 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: UPPSC Recruitment 2022 | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन | यूपीपीएससी भर्ती 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता/लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर आवश्यक दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
  • सभी दस्तावेज उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए जाने चाहिए, उनके मार्क स्टेटमेंट, एड्रेस प्रूफ, डिग्री आदि।
  • चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने के समय एक पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा।