DU Recruitment 2022 | दिल्ली विश्वविद्यालय में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती | ऐसे करें आवेदन

DU Recruitment 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका हैै। इसके (DU job 2022) लिए Delhi University ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (DU Recruitment 2022 in hindi ) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Delhi University की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (DU Bharti 2022) पर आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो गई है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://colrec.du.ac.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक sgtbkhalsadu.ac.in/Media/pdf/Ad Asst prof 2022 2.pdf जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 66 पदों को भरा जाएगा।

DU Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

DU recruitment 2022

  • आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 5 मार्च
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 20 मार्च

इसे भी पढ़ें: IISC Recruitment 2022 | IISC के कई पदों पर निकली बंपर भर्ती | आईआईएससी भर्ती 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

डीयू भर्ती 2022 के लिए रिक्ति विवरण

असिस्टेंट प्रोफेसर – 66 पद

  • अंग्रेजी – 7 पद
  • पंजाबी – 5 पद
  • हिंदी – 3 पद
  • इकोनॉमिक्स – 4 पद
  • इतिहास – 4 पद
  • राजनीति विज्ञान- 3 पद
  • वाणिज्य – 11 पद
  • गणित – 3 पद
  • बॉटनी – 6 पद
  • केमिस्ट्री – 2 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स – 2 पद
  • कंप्यूटर साइंस – 5 पद
  • फिजिक्स – 3 पद
  • जूलॉजी – 6 पद
  • पर्यावरण विज्ञान – 2 पद

DU Bharti 2022 के लिए योग्यता मानदंड

किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित / प्रासंगिक / संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री, या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। उपरोक्त योग्यताओं को पूरा करने के अलावा, उम्मीदवार को UGC या CSIR द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: UP Police Constable Bharti 2022 | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर आया नया अपडेट, आवेदन भरने में हो सकती है देरी

DU Sarkari Naukri  2022 के लिए आवेदन शुल्क

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

DU Recruitment 2022 कैसे करें आवेदन?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://colrec.du.ac.in पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।