UP Police Constable Bharti 2022 | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर आया नया अपडेट, आवेदन भरने में हो सकती है देरी

UP Police Constable Bharti 2022, UP Police Constable Recruitment 2022, UPPBPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, UPPBPB ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable Job 2022) के लिए एजेंसी द्वारा टेंडर भरने की लास्ट डेट एक बार फिर बढ़ा दी गई है जिसके बाद अब एजेंसियों से 15 मार्च 2022 तक भर्ती (UP Police Constable Recruitment 2022 in hindi ) के लिए निविदाएं मंगाई गई हैं। इससे पहले यूपीपीआरपीबी ने 22 फरवरी 2022 तक निविदाएं मंगाई थी, लेकिन सिर्फ एक ही कंपनी टेंडर डाला था। जिसके बाद बोर्ड ने एक बार फिर अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

इस भर्ती अभियान के जरिए 26210 कांस्‍टेबल और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती होनी है। बोर्ड ने निविदाएं पेश करने के लिए 22 फरवरी 2022 की तिथि तय की थी लेकिन सिर्फ एक ही कंपनी ने निविदा पेश की। ऐसे में यूपीपीआरपीबी ने निविदाएं प्रस्तुत करने के लिए नई तारीख जारी की है। भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना संबंधित अधिक डिटेल आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं। इसके तहत कंपनियों को नए आरएफक्यू की शर्तों को ध्यान में रखकर टेंडर सबमिट करना होगा।

पहले उम्मीद की जा रही थी कि 22 फरवरी 2022 के बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है क्योंकि इसके बाद परीक्षा एजेंसी कंपनी का चयन हो जाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB) की ओर से 4 मार्च को जारी ताजा नोटिस के मुताबिक नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अब ये 15 मार्च के बाद ही संभव हो सकेगा। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

इसे भी पढ़ें: NHM MP CHO Recruitment 2022 | मध्यप्रदेश एनएचएम में सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश में कैसे करेंगे आवेदन

UP Police Constable Bharti 2022 भर्ती परीक्षा के लिए जरूरी बातें 

UP Police Constable Bharti 2022

  • यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है।
  • इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी।
  • आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: CG Vyapam Patwari Recruitment 2022 | CG Vyapam Patwari Online Form 2022 | CG Vyapam में कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जानिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

UP Police Constable Bharti 2022 क्या होगा पेपर का पैटर्न 

  • भर्ती परीक्षा के तहत ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इसमें ओएमआर शीट भरनी होगी।
  • परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से संबंधित प्रश्‍न शामिल होंगे।