आज 25 साल का हुआ Google, नए Doodle के जरिए देखिए गूगल के 25 सालों का पूरा सफर

Google हर दिन दूसरों के लिए Doodle बनाता है लेकिन आज गूगल ने खुद के लिए डूडल बनाया है। आज Google Doodle अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। Google Inc. की आधिकारिक स्थापना 27 सितंबर 1998 को हुई थी। इसकी शुरुआत किसने की थी और  यह इतना लोकप्रिय कैसे हुआ, आइए जानते हैं इसको डिटेल में।

कैसा है गूगल के 25वें सालगिरह का डूडल 

गूगल ने अपने 25वें सालगिरह पर जो डूडल बनाया है उसमें गूगल के लोगो में हुए बदलाव शामिल हैं। सभी लोगो में हुए बदलाव के बाद गूगल 25 को भी दिखाता है। इस पर क्लिक करते ही एक पेज ओपन होता है जिसमें सेलिब्रेशन की वाइब साफ नजर आती है।

आज के दिन गूगल पर आप जब भी कुछ सर्च करेंगे तो गूगल डूडल आपको 3 बार बदलता नजर आएगा जिसमें वो सबसे पहले अपने पुराने आवतार में आएगा, इसके बाद नए गूगल का अवतार और अपना रंग बदलेगा, इसके बाद आज के दिन को खास बनाने के लिए खास 25 वां जन्मदिन मनाने का G25gle नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: आपका दोस्त कहां घूम रहा है ऐसे करे Live Location, इन ऐप्स से मिलेगी मदद

गूगल की शुरुआत कैसे हुई

बता दें कि एक डॉक्टरेट छात्र सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज की मुलाकात 1990 के दशक में हुई थी। ये स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम के दौरान मिले थे। उन्होंने बात कर लगा कि उनका विजन लगभग एक जैसा ही है। वे दोनों ही वर्ल्ड वाइड वेब की पहुंच को बढ़ाना चाहते हैं। उन दोनों ने अपने हॉस्टल के रूम से खूब परिश्रम किया और एक सर्च इंजन का प्रोटोटाइप तैयार किया। जैसे-जैसे उन दोनों ने इस पर काम करने के लिए और Google के पहले ऑफिस के तौर पर एक किराए के गैरेज को चुना।

इसके बाद से Google के लोगो के साथ-साथ कई चीजों में बदलाव हुआ। आज, दुनिया भर में अरबों लोग सर्च करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यह डूडल रूस समेत कुछ क्षेत्रों को छोड़कर दुनिया भर में दिखाई देगा। अभी के ऑफिस की बात की जाए तो यह माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में एम्फीथिएटर टेक्नोलॉजी सेंटर में बौय, अलो Googleplex कहा जाता है।

25 सालों में गूगल में हुए कई बड़े बदलें

गूगल पहले गूगल नहीं था इसके आना के कुछ सालों बाद ब्रिन ने कंपनी ने इस सर्च इंजन का नाम गूगल रखा था। एक समय पर ईमेल के लिए लोग Yahoo Mail और Rediff Mail का इस्तेमाल किया करते थे। ऐसे में गूगल ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए जीमेल को लॉन्च किया था।

इसे भी पढ़ें: गूगल ने 4 साल में पहली बार किया ये बड़ा बदलाव, जानिए क्या होगा खास

आज जीमेल दुनिया-भर में सबसे बड़ी मेलिंग सर्विस में से एक बन गई है। इंटरटेनमेंट का पिटारा यूट्यूब भी गूगल का ही हिस्सा है। वहीं देखा जाए तो स्मार्टफोन चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला Android OS भी गूगल का है।