IPL 2024 Auction List | जानिए आईपीएल 2024 में किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन और किसने किया रिलीज़, क्या हार्दिक की MI में होगी वापसी?

IPL 2024 Schedule and Auction: हाल ही में भारत की सफल मेजबानी में वनडे क्रिकेट विश्व कप का समापन हो गया जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया। विश्व कप के बाद दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब के सबसे बड़े क्रिकेट लीग आईपीएल पर लगी हुई है।

क्रिकेट फैन्स की नजरे अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर लगी हुई है। फैन्स में अब इस बात को जानने की उत्सुकता है कि IPL 2024 के शुरू होने से पहले आईपीएल में खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन कब और कहां आयोजित किया जायेगा।

गौरतलब है कि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव का भी आयोजन किया जायेगा जिसके मद्देनजर आईपीएल के आयोजन में भी कुछ बदलाव किये जा सकते है हालांकि इसके सम्बन्ध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

कब और कहां होगा आईपीएल ऑक्शन 2024

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के लिए होने वाली खिलाड़ीयों के ऑक्शन पर अब सबकी नजरें टिकी हुई है। वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों पर भी सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजरें होगी।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की माने तो 2024 सीज़न से पहले आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित की जाएगी। यह पहली बार होगा जब आईपीएल की नीलामी देश के बाहर आयोजित की जाएगी।

खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज़ में लगी है सभी टीमें 

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले आईपीएल की सभी टीमें खिलाड़ीयों को रिटेन और रिलीज़ करने में लगी है जिसके बाद ऑक्शन के लिए खिलाड़ीयों  की पूरी लिस्ट जारी की जाएगी। ऑक्शन से पहले सभी टीमों को रिटेन और रिलीज़ किया गया है। खिलाड़ियों की भी लिस्ट जारी करनी होगी। सभी टीमों को रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट 15 से 26 दिसंबर तक जमा करना है।

किस टीम ने किसको किया रिलीज़ और किसने ख़रीदा

अवेश खान और देवदत्त पडिक्कल: लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज अवेश खान सीधे ट्रेड स्वैप (Straight trade swap) के माध्यम से राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल होंगे वही इसके बदले लखनऊ सुपर जाइंट्स में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल शामिल होंगे।

रोमारियो शेफर्ड को मुंबई ने ख़रीदा: मुंबई इंडियंस ने प्लेयर फॉर कैश ट्रेड (Player for cash trade) के माध्यम से लखनऊ सुपर जायंट्स से वेस्टइंडीज के हरफनमौला रोमारियो शेफर्ड को ख़रीदा है। रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल 2023 सीज़न में एलएसजी के लिए सिर्फ एक मैच खेला था।

क्या हार्दिक पटेल की MI में होगी वापसी?

मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2024 सीज़न में हार्दिक पंड्या की उनकी पुरानी टीम मुंबई इन्डियन्स में वापसी हो सकती है। इसके सम्बन्ध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि मुंबई इंडियंस के बजट (16 करोड़ रुपये) में पंड्या का फिट होना संभव नहीं लगता।

आईपीएल 2024 से पहले रिलीज़ किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल 2024 से पहले कई आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है, जिनकी पूरी लिस्ट टीम वाइज नीचे दी गयी है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला फैसला मुंबई की ओर से लिए गया है, मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को रिलीज़ कर दिया है। आइए जानते है रिलीज़ किये गए खिलाड़ी के बारे में 

इंडियंस (MI)मुंबई

  • जयदेव उनादकट
  • ईशान किशन
  • मुरुगन अश्विन
  • रिले मेरेडिथ
  • पीयूष चावला
  • संदीप वारियर

गुजरात टाइटंस (GT)

  • यश दयाल
  • दुश्मन शनाका
  • ओडियन स्मिथ
  • प्रदीप सांगवान
  • उर्विल पटेल

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

  • पृथ्वी शॉ
  • मनीष पांडे

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG)

  • मार्कस स्टोइनिस
  • एविन लुईस
  • काइल जैमीसन
  • मनीष पांडे
  • के गौतम
  • एडेन मार्कराम

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

  • आंद्रे रसेल
  • एन जगदीसन
  • लॉकी फर्ग्यूसन
  • डी वीज़
  • मनदीप सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

  • हैरी ब्रूक

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

  • बेन स्टोक्स

पंजाब किंग्स (PBKS)

  • हरप्रीत भाटिया
  • ऋषि धवन
  • बी राजपक्षे
  • मैथ्यू शॉर्ट
  • राज अंगद बावा

राजस्थान रॉयल्स (RR)

  • जेसन होल्डर
  • जो रूट
  • केसी करियप्पा
  • मुरुगन अश्विन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

  • हर्षल पटेल
  • दिनेश कार्तिक
  • फिन एलन
  • अनुज रावत

आईपीएल ऑक्शन में कितने रुपये खर्च कर पाएंगी टीमें

आईपीएल 2024 सीज़न के लिए अपनी टीम तैयार करने के लिए प्रत्येक टीम के पास 100 करोड़ रुपये (लगभग 12.02 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का पर्स होगा, जो पिछले सीज़न के 95 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये अधिक है।

साथ ही प्रत्येक टीम को मिनी ऑक्शन 2024 के दिन कितना खर्च करना है, यह 2023 की नीलामी से उनके खर्च न किए गए पर्स (पैसे) के अलावा, उनके द्वारा रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों के मूल्य पर निर्भर करेगा।

अभी किस टीम के पास है कितने पैसे?

वर्तमान में INR 12.20 करोड़ के साथ पंजाब किंग्स के पास सबसे बड़ा पर्स है जबकि मुंबई इंडियंस के पास INR 0.05 करोड़ रुपये ही पर्स में बचे है। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण से पहले मिनी-नीलामी से पहले एक टीम कितने खिलाड़ियों को खरीद सकती है, इसमें पर्स एक बड़ी भूमिका निभाता है।जैसे

  • पंजाब किंग्स – 12.20 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स – 4.45 करोड़
  • गुजरात टाइटंस   –  4.45 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद – 6.55 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स  – 3.35 करोड़
  • लखनऊ सुपर जाइंट्स – 3.55 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स – 1.65 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 1.75 करोड़
  • चेन्नई सुपर किंग्स  –  1.5 करोड़
  • मुंबई इंडियंस  – 0.05 करोड़

क्या 2024 का आईपीएल भारत के बाहर होगा?

आगामी आम चुनाव को देखते हुए आईपीएल के भारत से बाहर कराने पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि इसके बारें में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो आईपीएल को लेकर सरकार से चर्चा चल रही है जिसके बारें में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा। आपको बता दे कि देश में आम चुनावों के चलते दो बार आईपीएल का आयोजन देश के बाहर किया गया था। साल 2009 लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल का आयोजन साउथ अफ्रीका में किया गया था। वहीं 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण IPL के आधे हिस्से का आयोजन UAE में कराया गया था।

आईपीएल 2024 टीमों के संभावित कप्तानों की लिस्ट

  • पंजाब किंग्स – मयंक अग्रवाल
  • सनराइजर्स हैदराबाद – केन विलियमसन
  • चेन्नई सुपर किंग्स – महेंद्र सिंह धोनी
  • मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा
  • कोलकाता नाइट राइडर्स –  श्रेयस अय्यर
  • सनराइजर्स हैदराबाद – केन विलियमसन
  • राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन
  • गुजरात टाइटंस –  हार्दिक पंड्या
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – फाफ डु प्लेसिस
  • लखनऊ सुपर जायंट्स –  केएल राहुल