Reliance Jio IPO | LIC से भी बड़ा IPO लॉन्च करेंगे मुकेश अंबानी, Jio की शेयर बाजार में होगी जल्द एंट्री

Reliance Jio IPO : शेयर बाजार में आईपीओ में निवेश कर कमाई करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की टेलीकॉम कंपनी जियो भी आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक उद्योगपति मुकेश अंबानी आरआईएल की अगली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान इस बारे में घोषणा कर सकते हैं। अंबानी की योजना में उनकी दूरसंचार फर्म रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म (आरजेपीएल) और आरआईएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) के लिए अलग-अलग आईपीओ शामिल हैं।

इन दोनों फर्मों के आईपीओ के माध्यम से, अंबानी 50,000 करोड़ रुपये से 75,000 करोड़ रुपये के बीच एक बड़ी राशि जुटाना चाहते हैं। इस आईपीओ के बाद ये दोनों कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: New Education Policy 2022 | हिमाचल के कॉलेजों में बदलेगा बीबीए, बीसीए सहित इन 22 विषयों का पाठ्यक्रम, जानिए नई शिक्षा नीति के नए पाठ्यक्रम

Reliance Jio IPO ग्लोबल लिस्टिंग भी संभव

Reliance Jio IPO

भारत में लिस्टिंग के साथ ही दोनों कंपनियों की ग्लोबल लिस्टिंग भी हो सकती है। रिलायंस जियो को अमेरिका में नैस्डैक प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट किया जा सकता है। नैस्डैक, टेक कंपनियों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मार्केटप्लेस है।

सूत्रों ने कहा कि दिसंबर 2022 तक रिलायंस रिटेल का आईपीओ लॉन्च होगा। इसके बाद रिलायंस जियो के आईपीओ की लॉन्चिंग संभव है। आपको बता दें कि 2020 में, रिलायंस जियो ने फेसबुक और गूगल सहित 13 निवेशकों को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची।

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Registration Process 2022 | बिहार में अब जमीन रजिस्ट्री कराना हुआ बेहद आसान, रजिस्ट्री कराने पर नहीं लगेगा पैसा, सरकार ने इन नियमों को किया निशुल्क

एलआईसी से बड़ा आईपीओ

बहरहाल, रिलायंस इन दोनों कंपनियों से अनुमानित रकम जुटा लेती है तो यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। अभी एलआईसी का आईपीओ सबसे बड़ा माना जा रहा है। ये आईपीओ 21 हजार करोड़ का है। एलआईसी के आईपीओ की लॉन्चिंग 4 मई को होने वाली है।