LIC Recruitment 2022 : ग्रेजुएट्स के लिए LIC में निकली बंपर भर्ती , जानिए आवेदन करने की अंतिम तिथि

LIC Recruitment 2022 : भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO), मुख्य डिजिटल अधिकारी (CDO) और मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO) के पदों (LIC SO Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

LIC Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथि

LIC Recruitment 2022

  • आवेदन करने के लिए शुरुआत तिथि: 10 सितंबर 2022
  • आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2022

इसे भी पढ़ें: Bihar Amin New Recruitment 2022 : बिहार अमीन न्यू भर्ती 2022 के लिए इन पदों पर होगी बंपर भर्ती , 12वीं पास जल्द करें आवेदन

LIC Recruitment 2022 पदों का विवरण

  • मुख्य तकनीकी अधिकारी/केंद्रीय कार्यालय मुंबई
  • मुख्य डिजिटल अधिकारी/केंद्रीय कार्यालय मुंबई
  • मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी

LIC SO Recruitment 2022 के लिए योग्यता

चीफ टेक्निकल ऑफिसर: उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और साथ ही 15 साल का अनुभव होना चाहिए।

चीफ डिजिटल ऑफिसर: उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनके पास बैचलर्स/मास्टर डिग्री या संबंधित क्षेत्रों का संयोजन और 15 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें: BARC Recruitment 2022 | भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में इन पदों पर निकली भर्ती , बिना परीक्षा होगा चयन

मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी: उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनके पास एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने के साथ इंफॉर्मेशन सेफ्टी में सर्टिफिकेट होना चाहिए।
या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियर की डिग्री होनी चाहिए।
साथ ही संबंधित क्षेत्र में 15 साल का अनुभव होना चाहिए।

LIC SO Sarkari Naukri आवेदन शुल्क

  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी: रु. 100/-
  • अन्य: रु. 1000/-

इसे भी पढ़ें: SAIL Recruitment 2022: सेल में आई बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, देखें फुल डिटेल्स

ऐसे करें LIC  की इस भर्ती में आवेदन ? (How to apply LIC Recruitment 2022 )

  • इच्छुक उम्मीदवार को इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in  पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको “SpecializedpositionsinIT” के ऑप्शन को चुनना होगा।
  • जहां से आप सरलता से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपसे जो भी जानकारी मांगी जा रही है सही सही जानकारी को भरना है।