Mahindra launch XUV700 | XUV700 से तहलका मचाने वाली Mahindra ने मारी लंबी छलांग, कंपनी का प्रॉफिट भी कई गुना बढ़ा

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की महिंद्रा एंड महिंद्रा ने लंबी छलांग मारी है। कमजोर डिमांड के दौर से गुजर रही ऑटो इंडस्ट्री में एक तरफ कंपनी ने हाल में  (Mahindra launch XUV700) XUV700 जैसी एसयूवी लॉन्च कर शानदार बुकिंग हासिल की है. वहीं जुलाई-सितंबर में कंपनी का प्रॉफिट भी करीब 9 गुना बढ़ा है।इतना ही नहीं कंपनी का रिवेन्यू भी इस दौरान पिछले साल के मुकाबले 15% बढ़ा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा का प्रॉफिट कितना है? (Mahindra launch XUV700)

Mahindra launch XUV700महिंद्रा एंड महिंद्रा का प्रॉफिट जुलाई-सितंबर 2021 में लगभग 9 गुना बढ़कर 1432 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 162 करोड़ रुपये था। इतना ही नहीं कंपनी का रिवेन्यू भी इस दौरान पिछले साल के मुकाबले 15% बढ़ा है। ये करीब 13,305 करोड़ रुपये रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत में जल्द आएगी जायडस कैडिला की वैक्सीन | भारत सरकार ने जायडस कैडिला की 1 करोड़ वैक्सीन डोज का दिया ऑर्डर, जानिए इसकी कीमत

महिंद्रा की गाड़ियों की जबरदस्त सेल

जुलाई-सितंबर में कंपनी की गाड़ियों की सेल भी जबरदस्त रही है। ये 9% बढ़कर 99,334 रही। हालांकि इस बीच कंपनी के ट्रैक्टरों की सेल में 5% की कमी आई है और ये 88,920 यूनिट ही रही है।

इसे भी पढ़ें: Business Blaster Program 2021 | बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम क्या है, इस प्रोग्राम का मुख्य उदेश्य और इसमें मिलने वाले लाभ

एसयूवी Mahindra XUV700 लॉन्च

कंपनी ने हाल में अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV700 लॉन्च की है। अभी इसकी करीब 700 यूनिट से ज्यादा डिलीवर हो चुकी हैं जबकि जनवरी तक कंपनी इसकी 14,000 यूनिट डिलीवर करेगी। बात अगर इसकी बुकिंग की की जाए तो अभी तक इसकी 70,000 बुकिंग हो चुकी है जबकि पहली 50,000 बुकिंग शुरुआती 2 दिन में महज कुछ ही घंटो में हो गई थी। इस गाड़ी की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है।