Manya Singh: ऑटो रिक्शा चालक की बेटी मान्या सिंह बनी मिस इंडिया सेकंड रनर अप, पिता ने बेटी के लिए कहीं यह बात

तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली मानसा वाराणसी ने फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है, कुछ दिन पहले मुंबई मे फेमिना मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें मिस इंडिया 2020 का ताज 23 वर्षीय मानसा वाराणसी को दिया गया।उत्तर प्रदेश की रहने वाली Manya Singh और हरियाणा की मनिका सीयोकांड फर्स्ट तथा सेकेंड रनर अप रही। तीनों ही विजेताओं के नाम का पहला अक्षर म है। तीनों के लिए मिस इंडिया खिताब तक पहुंचने का रास्ता भी आसान नहीं था।

Manya Singh

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली मान्या सिंह को कल तक कोई नहीं जानता था लेकिन आज हर कोई उसको जाने लगा है। मान्या के  पिता ओमप्रकाश सिंह मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं और उनकी माॅं मनोरमा देवी मुंबई में टेलर मास्टर है।

इसे भी पढ़ें: ‘स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी से 9 गुना बड़ा उल्कापिंड कर सकता है जीवन तवाह, 21 मार्च को होगा पृथ्वी के सबसे निकट

पिता ओमप्रकाश ने कहा

आज में अपनी बेटी के लिए बेहद खुश हूं। वो कहते हैं कि तो क्या हुआ वह विजेता बनने से एक कदम चूक गई। मेरी बेटी ने तो उनकी जिंदगी सार्थक बना दी। वह कहते हैं कि मान्या की तमन्ना सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की है। दिसंबर 2020 में मान्या मिस यूपी चुनी गई थी।

मान्या के पिता ओमप्रकाश सिंह कहते हैं कि मॉडलिंग नौकरी पढ़ाई और जिम सब एक साथ करती थी। इतनी मेहनत की उसने के उसके हाथ में छाले पड़ गए थे। उसी हाथों से जब उसने क्राउन को छुआ था तो आंसू निकल आए। हम सब भी उनके साथ रोने लगे। हमारे लिए यह पल कभी ना भूलने वाला है। उसने आज हम सभी को प्राउड फील कर आया है।

Manya Singh

पिता ओमप्रकाश सिंह कहते हैं कि मान्या ने 6-7 साल पहले ही तय कर लिया था कि उसे मिस इंडिया बनना है। एक दौर ऐसा भी आया जब वह प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई लेकिन गेटमैन ने बाहर से उसे वापस कर दिया था। यह निराश कर देने वाला था लेकिन वह टूटी नहीं बल्कि लगातार मेहनत करती रही। उसने तय कर लिया था कि एक दिन यहां जरूर जाऊंगी। आज मेरी बेटी लक्ष्य को पाने की एक कदम पीछे रह गई लेकिन फिर भी वह खुश है और मैं भी बहुत खुश हूं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ने अमर्त्य हेगड़े से रचाई शादी

Manya Singh के रिश्तेदार अब नजदीक का रिश्ता जोड़ने लगे

ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जो लोग पास नहीं आते थे दूर का रिश्ता जोड़ते थे वह भी नजदीक का रिश्ता जोड़ने लगे। यूपी के देवरिया के बैतालपुर ब्लाॅक के विक्रम बिशुनपुर गांव में जन्मी मान्या ने लोहिया इंटर कॉलेज से 2014 में दसवीं की परीक्षा पास की मान्या का परिवार कुशीनगर के हाटा स्थित मकान में भी कुछ समय के लिए रहा। इसके बाद वह मुंबई आ गए। यहां वे कांदिवली में किराए के घर में रहते हैं।

Manya Singh की पढ़ाई

यूपी के देवरिया के बैतालपुर ब्लाॅक के विक्रम विशुनपुर गांव में जन्मी मान्य ने लोहिया इंटर कॉलेज से 2014 में 10वीं की परीक्षा पास की। उसके बाद उसने आगे की पढ़ाई मुंबई के ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस से बैंकिंग ऐंड इंश्योरेंस से ग्रेजुएशन किया है। पिता ओमप्रकाश सिंह बताते हैं मान्या की तमन्ना आगे एमबीए करने की थी लेकिन कॉलेज की फीस 12 लाख थी और हम इतने रुपए देने के लायक नहीं थे लेकिन अब उम्मीद है कि उसे अपनी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा।

मान्या ने जब पहली बार अपने पेरेंट्स से मिस इंडिया बनने के बात कही वह मिस इंडिया बनना चाहती है तो उसकी मां ने उसे कहा था कि कभी औकात से बढ़कर सपने नहीं देखने चाहिए लेकिन मान्या ने उन्हें भरोसा करने को कहा मान्या कहती है कि जितने बड़े सपने उतनी मुश्किलें आएंगी, लेकिन अपने सपनों पर भरोसा जरूर रखना चाहिए। मान्या की मां मुंबई में एक टेलर मास्टर है।

मान्या उन छोटे शहरों और गांवों की लड़कियों के लिए एक मिसाल है जो कुछ करना चाहती है पर कुछ कारणों से कर नहीं सकती। जैसे मान्या एक ऑटो ड्राइवर की बेटी ब्यूटी क्वीन बन सकती है ऐसे कोई भी अगर सच्चे दिल से कुछ भी ठान ले तो एक दिन जरूर कामयाबी मिलेगी।