NHM UP Recruitment 2022 | बिना एग्जाम दिए यूपी में पब्लिक हेल्थ नर्स ट्यूटर के लिए बंपर भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन

NHM UP Recruitment 2022: नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश ने पब्लिक हेल्थ नर्स (PHN) ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी ,किया है। उम्मीदवार UP NHM Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट  upnrhm.gov.in पर 6 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस NHM UP Recruitment 2022 in hindi पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।

NHM UP Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथि

NHM UP Recruitment 2022

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 6 जुलाई 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20 जुलाई 2022

NHM UP Vacancy 2022 के लिए रिक्त पदों का विवरण

  • आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ‌पब्लिक हेल्थ नर्स (PHN) ट्यूटर के 190 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 76 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 19 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 52 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 40 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पद शामिल हैं।
  • इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35000 रुपए प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Dubai Me Job Kaise Paye 2022 | दुबई में नौकरी करना हुआ वेहद आसान, इस तरह अप्लाई कर आप भी कर सकते हैं दुबई में जॉब

NHM UP Vacancy 2022 के लिए आयु सीमा 

  • इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

UP NHM Vacancy 2022 सैलरी

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

UP NHM Vacancy 2022 सेलेक्शन प्रोसेस

एप्लीकेशन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और कुल वैकेंसी के आधार पर वेटलिस्ट बनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: AAI Recruitment 2022 | एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर बंपर वैकेंसी, सैलरी 1,40,000 ,जल्द करें आवेदन

UP NHM Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर पब्लिक हेल्थ नर्स ट्यूटर के पोजीशन को सिलेक्ट करें।
  • उसके बाद आगे बढ़ें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगी गई जानकारी को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को ठीक से भरें।
  • प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद फॉर्म भरें और एक प्रिंट आउट ले लें।