REET Result 2022 : घोषित हुए रीट के नतीजे, इस लिंक से करें चेक, लेवल 1 में 63.63% और लेवल 2 में 52.19% सफल

Rajasthan Eligibility Exam for Teachers 2022 REET Result Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का परिणाम 2022 जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी शिक्षक के तौर पर सरकारी नौकरी पाने के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरबीएसई रीट की आधिकारिक वेबसाइट reet result 2022 official website  rajeduboard.rajasthan.gov.in और reetbser2022.in  के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

REET Result 2022 नॉर्मलाइजेशन से किया गया तैयार

REET Result 2022

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2022 ) के मुख्य समन्वयक एलएन मंत्री और समन्वयक मेघना चौधरी की ओर से परिणाम जारी करते हुए बताया कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा( reet bser 2022 ) का आयोजन 23 और 24 जुलाई को छह पारियों में किया गया था। प्रत्येक पारी में अलग-अलग उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर भिन्न पेपर आया था। कुछ पारियों में पेपर आसान तो कुछ में कठिन रहा था। इसलिए परिणाम को नॉर्मलाइजेशन और स्कोर स्केलिंग के आधार पर किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Amazon Work From Home Online Form 2022 : अमेजॉन सीधी भर्ती 2022 के लिए सिर्फ इंटरव्यू से होगा चयन , ऐसे करें आवेदन

REET 2022 Result लेवल 2 में महज 52 फीसदी ही हुए क्वालीफाई

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 लेवल-1 परीक्षा का पास प्रतिशत 63.63 फीसदी रहा है। जबकि रीट लेवल-2 की परीक्षा का पास प्रतिशत 52.19 फीसदी रहा है। रीट परीक्षा समन्वयक कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि रीट लेवल-1 की परीक्षा में 03,20,014 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 02,03,609 उम्मीदवार क्वालीफाई हो पाए हैं।
यानी क्वालीफाईंग रेश्यो 63.63 फीसदी रहा है। जबकि, रीट लेवल -2 के पेपर में 11,55,904 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 06,03,228 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। यानी की REET Result लेवल-2 में महज 52 फीसदी ही सफल हो पाए हैं।