Bank Holidays October 2022 : अक्टूबर में त्योहारों की लंबी लिस्ट, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, 7 दिन का लॉन्ग वीकेंड भी, देखें पुरी लिस्ट

Bank Holidays October 2022 : अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। अक्टूबर के महीने में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक, इस महीने बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं जैसे महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक रिलेटेड कोई जरूरी काम है तो आपको पहले लिस्ट देख लेनी चाहिए।

सभी राज्यों के लिए नियम अलग-अलग – Bank Holidays October 2022

Bank Holidays October 2022

बता दें कि ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022 in hindi ) के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें: ATM Cash Withdrawal Charge : ATM से कैश निकालने पर कट रहे हैं 24 रुपये, इस ट्रिक को अपनाकर बचाएं ये चार्ज

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट – (Bank Holidays List in October 2022)

  • 1 अक्टूबर – अर्धवार्षिक क्लोजिंग – सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) की वजह से सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशहरा)/ शंकरदेव के जन्मोत्सव की वजह से कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय में बैंक कर्मियों की छु्ट्टी रहेगी।
  • 5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशमी)/ शंकर देव जन्मोत्सव की वजह से मणिपुर को छोड़कर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
    13 अक्टूबर – करवा चौथ की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
    14 अक्टूबर – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
    18 अक्टूबर – कटि बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
    24 अक्टूबर – काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा की वजह से हैदराबाद, इम्फाल और गंगटोक को छोड़कर देश के अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
    25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा की वजह से गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
    26 अक्टूबर – भाई दूज जैसे त्योहारो की वजह से अहमदाबाद, बेंगलुरू, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
    27 अक्टूबर – भाई दूज/चित्रगुप्त जैसे त्योहारों की वजह से लखनऊ, कानपुर, इम्फाल और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
    28 अक्टूबर – डाला छठ/सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की वजह से बैंक अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे

इसे भी पढ़ें: डीमैट अकाउंट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक में 1 अक्टूबर से होने वाले हैं ये चार बड़े बदलाव , देखें पूरी डिटेल