Taj Mahotsav 2024: आगरा में शुरू हो गया है ताज महोत्सव, सिर्फ इतनी कम कीमत की टिकट पर मिलेगी हॉट एयर बैलून राइड की सुविधा ,जानिए ताज महोत्सव 2024 में क्या क्या है स्पेशल

Taj Mahotsav 2024 : ताज महोत्सव का आगाज कल से यानी 17 फरवरी से हो चुका है। इस महोत्सव के दौरान शिल्प, आर्ट्स और तरह-तरह के व्यंजनों का काफी बड़ा गेदरिंग देखने को मिल जाता है। महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गयी है और बॉलीवुड एक्टर्स के कुछ स्पेक्स एक्ट्स के साथ इस बार का ड्रामा फेस्टिवल भी काफी स्पेशल होने जा रहा है। टूरिस्ट्स को लुभाने के लिए इस बार हॉट एयर बैलून की यात्रा को भी जोड़ा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें ताज महोत्सव में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एंट्री टिकट भी अवेलेबल कराया गया है।

Taj Mahotsav 2024 में हॉट एयर बैलून का लें आनंद

Taj Mahotsav 2024

इस वर्ष ताज महोत्सव 17 फरवरी से शुरू हो गया है। ताज महोत्सव 27 फरवरी को समाप्त होगा। इस बार के ताज महोत्सव में आपको कई नई चीजें देखने को मिलेगी। इस बार यमुना महा आरती को ताज महोत्सव में शामिल किया गया है। महा आरती यमुना नदी के घाटों पर ताज महोत्सव के दौरान की जाएगी। इसके साथ ही पतंग महोत्सव और गजल कार्यक्रम भी पर्यटकों के लिए आयोजित किए जाएंगे। इस बार पर्यटक ताज महोत्सव पर आकर हॉट एयर बैलून का भी आनंद ले सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Bihar ka Tajmahal : नए साल में कहीं घूमने की सोच रहे है तो बिहार के ताजमहल का दीदार करने जरूर जाएं, इसको देखने दूर-दूर से आते हैं पर्यटक

ताज महोत्सव 2024 में ये भी होगा आयोजन- Taj Mahotsav 2024

ताज महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखना एक विशेष प्रकार का आनंद है। प्रति शाम यहां प्रसिद्ध कलाकार अपना प्रदर्शन करते हैं। ताज महोत्सव आने पर आपको भारतीय संगीत और नृत्य के विभिन्न प्रकार को देखने का मौका मिलेगा। यहां आकर आप कथक, भरतनाट्यम, शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय गायन, भोजपुरी गायन, अवधी गायन, क़व्वाली, भजन संध्या, ब्रज लोकगीत और लोकनृत्य, बांसुरी बजाना, सारोद बजाना, सितार बजाना, तबला बजाना, पखावज बजाना और रुद्रवीणा इत्यादि देखने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: ये हैं भागलपुर की 5 फेमस जगह, यहां दोस्‍तों और परिवार संग कर सकते हैं जमकर मस्‍ती, देखें तस्‍वीरें

ताज महोत्सव 2024 में विदेशी पर्यटकों की एंट्री फ्री

प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार भी ताज महोत्सव में प्रदर्शन करेंगे, जिसमें गजल गायक, क़व्वाली, गायक, स्टैंडअप कॉमेडी और अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा आप यहां हस्तशिल्प कला प्रदर्शन, दुकानें, स्वादिष्ट भोजन के लिए खाद्य क्षेत्र का आनंद ले सकते हैं। ताज महोत्सव का प्रवेश टिकट 50 रुपये है। विदेशी पर्यटकों और पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।