जानिए USA Independence Day पर क्यों है आतिशबाजी करने की परंपरा

हर साल 4 जुलाई को USA Independence Day मनाया जाता है। 4 जुलाई 1776 को संयुक्त राज्य अमेरिका को ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली थी। हर साल इसी की याद में इस दिन को मनाया जाता है। इस खास मौके पर छुट्टी भी होती है। इस बार यह स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को पड़ रहा है। इस मौके को अमेरिका के लोग अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनसे संयुक्त राज्य अमेरिका में लोग अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस कैसे सेलिब्रेट किया जाता हैं – USA Independence Day kyun manaya jata hai

USA Independence Day

USA Independence Day 4 जुलाई को देश भर के कई कस्बे और शहर परेड की मेजबानी करते हैं। इन परेड में आम तौर पर मार्चिंग बैंड, झांकियां, देशभक्तिपूर्ण प्रदर्शन होते हैं, जिसमें लाल, सफेद और नीले रंग के कपड़े पहने प्रतिभागी शामिल होते हैं। इस मौके पर देशभर में कई लोग अपने घरों और आंगनों को देशभक्ति थीम के मुताबिक सजावट करते हैं। इसके लिए लोग बैनर, गुब्बारे, स्ट्रीमर और फूल की मालाओं से घर को सजाते हैं। इसके लिए लाल, सफेद और नीले रंग का प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है।

USA Independence Day में होते हैं कई आउटडोर एक्टिविटी

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करते हैं, जिसे “स्टार्स एंड स्ट्राइप्स” के रूप में भी जाना जाता है। घरों, इमारतों और सार्वजनिक स्थानों पर झंडे लगाए जाते हैं। कुछ लोग झंडे के डिजाइन वाले कपड़े भी पहनते हैं। चूंकि इस दौरान गर्मी के मौसम में छुट्टियां पड़ती हैं, इसलिए लोग अक्सरआउटडोर एक्टिविटीज करते हैं। इसके तहत लोग तैराकी, नौकायन, लंबी पैदल यात्रा, खेल खेलना या आउटडोर म्यूजिक प्रोग्राम और त्योहारों में हिस्सा लेते हैं।

USA Independence Day में आतिशबाजी का आयोजन किया जाता है

यूएसए इंडिपेंडेंस डे 2023 को आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाता है ये स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक प्रमुख हिस्सा है। इसके लिए आतिशबाजी शो आयोजित किया जाता है, जिसमें संगीत भी होता है और भारी संख्या में लोग इस शो में शिरकत करते हैं। इस खास मौके के लिए लोग स्थानीय नियमों और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए उन्हें अपने घर के पीछे के हिस्से में आतिशबाजी करते हैं।

स्वतंत्रता के लिए दो दिन पहले हुआ था मतदान- USA Independence Day

ऐसा माना जाता है कि स्वतंत्रता के लिए दो दिन पहले मतदान हुआ था। इसके बावजूद, 4 जुलाई को व्यापक रूप से अमेरिकी स्वतंत्रता के प्रतीकात्मक “जन्मदिन” के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि स्वतंत्रता की घोषणा पर वास्तविक हस्ताक्षर चौथे दिन नहीं हुए थे। राष्ट्रीय अभिलेखागार के अनुसार, प्रतिनिधियों ने 2 अगस्त को स्वतंत्रता की अंतिम घोषणा पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया शुरू की।

USA Independence Day में देशभक्ति का जश्न मनाने की परंपरा

संयुक्त राज्य अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन के बीच 1812 के युद्ध के बाद, 4 जुलाई को देशभक्ति का जश्न मनाने की परंपरा अधिक व्यापक हो गई। 1870 में, अमेरिकी कांग्रेस ने 4 जुलाई को संघीय अवकाश के रूप में स्थापित किया, और 1941 में, संघीय कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देने के लिए इसका विस्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: दुनिया के सबसे छोटे प्रीमेच्योर बेबी की दिल दहला देने वाली कहानी, वजन जानकर रह जाएंगे हैरान

हाथ की रेखा देखने का तरीका , बस ध्यान रखनी होगी इन जरूरी बातों पर