Valentine`s Day 2023: इस देश में आप नहीं मना सकते हैं वेलेंटाइन डे, मनाने पर मिलेगी कड़ी सजा

Valentine’s Day 2023 : साल के फरवरी महीने को पूरी दुनिया में प्यार के महीना कहा जाता है। इस महीने के पहले सप्ताह को लोग वेलेंटाइन वीक के रूप में मनाते हैं। पूरी दुनिया में इस वेलेंटाइन वीक (Valentine Day List ) को अपने-अपने तरीके से मनाया जाता है।

वहीं, कुछ ऐसे भी देश है जहां इसे मनाने पर सजा दी जाती है। आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन से देश है जहां वेलेंटाइन वीक मनाने पर कपल्स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है। जानिए वो कौन से देश हैं।

Valentine’s Day 2023 उन देशों की लिस्ट जहां वैलेंटाइन डे मनाने पर रोक

Valentine's Day 2023

उज्‍बेकिस्‍तान 

उज्‍बेकिस्‍तान को अपनी संस्कृति और अपने इतिहास के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। वहीं, इस देश में साल 2012 में  Valentine Day मनाने पर एक फरमान जारी किया गया था, जिसके बाद से यहां वेलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता है। वहां के लोग  वेलेंटाइन डे के दिन अपने देश के नायक बाबर का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं।

इसे भी पढ़ें: जल्द आ रहा है आर-पार दिखने वाला Nothing Phone 2 Smartphone, जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और बहुत कुछ

मलेशिया 

मलेशिया में साल 2005 में मुसलमानों के वेलेंटाइन डे मानने पर बैन लगाया गया था, जिसके बाद से ये लोग वेलेंटाइन डे नहीं मनाते हैं। इस दिन बाहर जाना भी लोगों के लिए किसी संकट से कम नहीं होता है। जानकारी के अनुसार, साल 2012 में पुलिस ने इस दिन होटलों में तोड़फोड़ की थी और करीब 200 से भी ज्यादा मुसलमानों को गिरफ्तार किया था।

सऊदी अरब 

सऊदी अरब में भी वेलेंटाइन डे मानने की रोक है। वहां का रूढ़िवादी मुस्लिम सामाज के रोकथाम आयोग के अधिकारी भी इस दिन वेलेंटाइन डे के रूप में मनाने पर उनका सामान जब्त कर लेते हैं। इसके साथ ही उनको गिरफ्तार कर सजा दी जाती है।

पाकिस्‍तान

जानकारी के अनुसार, पाकिस्‍तान के हाईकोर्ट का कहना है कि वेलेंटाइन डे मनाना इस्लामी शिक्षाओं के विरोध है। यहां वेलेंटाइन डे को सार्वजनिक स्थानों पर पर बैन है.

ईरान

ईरान में भी वेलेंटाइन डे मनाने पर रोक है। यह एक  इस्लामिक देश है, जहां धार्मिक मौलवियों का राज है। यहां इस रोमांटिक लव सेलिब्रेशन करने पर रोक है।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में वेलेंटाइन डे मानने पर ऐसा कोई कानून नहीं है, लेकिन यहां के कुछ क्षेत्रों में कट्टरपंथी विचार वाले लोग ने छोटे-छोटे प्रतिबंध लगाए हैं।